Site icon News1India

Jalaun News : गर्लफ्रेंड से मिलने आया लड़का, दुल्हा बनकर घर लौटा, लड़की के घरवालों की दी सजा देख सभी हैरान…

Jalaun News

Jalaun News : उत्तर प्रदेश के जालौन में एक युवक को अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। युवक को प्रेमिका से मिलते समय उसके परिजनों ने पकड़ लिया, जहां लड़की के परिजनों ने अपने समाज के लोगों को इकट्ठा कर घर में मंडप सजाया और जबरन दोनों की शादी करा दी। इतना ही नहीं उन्होंने शादी का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

इसकी जानकारी लड़के के परिजनों को हो गई लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने जबरन लड़की को लड़के के साथ लड़के के गांव नूरपुर भेज दिया। हालांकि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह मामला चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव मलथुवा का है। बताया जा रहा है कि चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी संतोष कुमार सेंगर के 20 वर्षीय पुत्र गुलाब का अपने रिश्तेदार गांव मलथुवा निवासी गजराज सिंह चंदेल की पुत्री प्रांशु से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जब प्रेमिका से मिलने पहुंचा गुलाब

प्रेमिका से मिलने पहुंचा गुलाब दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने गांव नूरपुर आया था। इस दौरान वह अपने रिश्तेदार की बेटी प्रांशु से लगातार फोन पर बात कर रहा था। गुलाब जब घर आया तो उसने अपने परिजनों से प्रेमिका प्रांशु से शादी कराने को कहा, लेकिन गुलाब के परिजन लड़की से उसकी शादी कराने को राजी नहीं हुए। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह गुलाब प्रेमिका प्रांशु से मिलने उसके गांव मलथुवा चला गया। इसकी भनक लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने गुलाब को लड़की से मिलते हुए पकड़ लिया और घर ले आए।

यह भी पढ़ें : रात के अंधेरे में पेड़ से टकराई Scorpio कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मंडप लगाकर कराई गई दोनों की शादी

लड़की के परिजनों ने जबरन उसकी शादी करा दी। इसके बाद उन्हें समाज में बदनामी का डर सताने लगा और लड़का उनकी बेटी को लेकर भाग गया। इसी डर से उन्होंने मंडप बनाकर जबरन दोनों की शादी करा दी। लड़का और लड़की दोनों एक ही बिरादरी चौरासी ठाकुर के हैं। इस मामले में चुर्खी थाना प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि अगर किसी तरह की शिकायत आती है तो दोनों पक्षों को बैठाकर बात कराई जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version