Site icon News1India

Jalaun: चाचा ने भतीजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, किया कई बार रेप

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर रिश्ता शर्मसार हुआ है. जंहा रिश्तों को कलिकंत करते हुए एक चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जहां सगे चाचा ने ही अपनी भतीजी के साथ बालात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

आपको बता दें की पूरे मामले कि जानकारी पीड़िता ने खुद ही फोन कर के पुलीस को बताई थी, पीड़िता ने फोन पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है। जब पीड़िता ने सारी बात अपने परिवार वालों को बताई तो उनके पांव तले जमीन खीसक गई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चाचा ने किए कई रेप

परिजनों और पीड़िता के अनुसार आरोपी चाचा ने कई दफा इसके पहले भी रेप की घटना को अंजाम दिया है। इसकी पूरी जानकारी पीड़िता ने पुलिस को फोन के माध्यम से दी और पूरी घटना के बारे में बताते हुए पुलिस से मदद मांगी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने 30 मिनट में तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते जेल भेज दिया।

पॉक्सो एक्ट की तहत आरोपी गिरफ्तार

वहीं पुलिस के उच्च अधिकारी रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि नाबालिग से रेप की घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

(BY: Vanshika Singh)

Exit mobile version