Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

चाऊमीन में ज़हर मिलाकर मां ने बच्चों को खिलाया, 6 वर्षीय बेटे की मौत, जौनपुर में ससुर की डांट बनी खौफनाक वजह

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में एक मां ने ससुर की डांट से आहत होकर तीन मासूम बेटों को ज़हर मिली चाऊमीन खिला दी और खुद भी खा ली। घटना में 6 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Jaunpur
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jaunpur chowmein poisoning case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव में एक महिला ने ससुर की डांट से आहत होकर ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। महिला ने अपने तीन मासूम बेटों को चाऊमीन में ज़हर मिलाकर खिला दिया और खुद भी वही खा लिया। इस घटना में मंझले बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और दो अन्य बेटे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। महिला का पति रोज़ी-रोटी के लिए बेंगलुरू में काम करता है और घटना की जानकारी मिलते ही घर के लिए रवाना हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ससुर की डांट से नाराज होकर उठाया कदम

सबरहद गांव निवासी मोनू की पत्नी सविता (30) का सोमवार को अपने ससुर से बच्चों को डांटने को लेकर विवाद हो गया। ससुर ने बहू को बच्चों को डांटने से मना किया था। इस बात से नाराज होकर सविता ने आवेश में आकर चाऊमीन में कीटनाशक मिला दिया। उसने सबसे पहले अपने तीनों बेटों – 8 वर्षीय सत्या, 6 वर्षीय शिवम और आठ माह के शिवांश – को चाऊमीन खिलाई और फिर खुद भी खा लिया।

RELATED POSTS

Jaunpur

MBBS की दीवानगी या पागलपन? डॉक्टर बनने के लिए खुद ही काट डाला अपना पैर, गर्लफ्रेंड ने बिगाड़ा सारा खेल!

January 23, 2026
Jaunpur

फैजबाग में हैवानियत: दो साधुओं को पीटकर नाले में फेंका, झूठी अफवाह पर उतर आई भीड़

December 14, 2025

अचानक बिगड़ी सबकी हालत

कुछ देर बाद बच्चों और मां की हालत बिगड़ने लगी। सबसे बड़े बेटे सत्या को शक हुआ तो उसने पास में रहने वाले चाचा प्रेमचंद को बुलाया और पूरी घटना बताई। मौके पर पहुंचे प्रेमचंद ने देखा कि सभी बेसुध पड़े हैं। उसने तुरंत Jaunpur पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस से सभी को अस्पताल ले जाया गया।

मंझले बेटे की मौत, बाकी गंभीर

शाहगंज के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मंझले बेटे शिवम (6) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में सविता और दोनों अन्य बेटों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही Jaunpur पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और बयान दर्ज किए। Jaunpur एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद और ससुर की डांट से जुड़ा हुआ सामने आया है। हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है। बेंगलुरू से पति मोनू को सूचना दी जा चुकी है और वह घर के लिए रवाना हो चुका है।

Gorakhpur में चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 लोग हिरासत में

Tags: jaunpur
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Jaunpur

MBBS की दीवानगी या पागलपन? डॉक्टर बनने के लिए खुद ही काट डाला अपना पैर, गर्लफ्रेंड ने बिगाड़ा सारा खेल!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Jaunpur news: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसने पुलिस और आम जनता...

Jaunpur

फैजबाग में हैवानियत: दो साधुओं को पीटकर नाले में फेंका, झूठी अफवाह पर उतर आई भीड़

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Jaunpur child theft: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 'बच्चा चोर' होने के झूठे शक में दो साधुओं के साथ भीड़...

Jaunpur

पुलिस या माफिया? Jaunpur में दरोगा की बुजुर्ग को धमकी, “नाती को मिला तो कर दूंगा एनकाउंटर”, वीडियो वायरल, सस्पेंड

by Mayank Yadav
June 18, 2025

Jaunpur Police Fake Encounter: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस की माफिया स्टाइल फिर चर्चा में है। सरायख्वाजा के...

Jaunpur

Jaunpur में कोबरा के डसने से सर्पमित्र मुरलीधर हौसला की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

by Mayank Yadav
June 4, 2025

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक चौंकाने वाली खबर आई है, जहां प्रसिद्ध सर्पमित्र मुरलीधर हौसला को एक...

Jaunpur

Jaunpur जिला अस्पताल में किन्नरों का हंगामा: डॉक्टर समेत चार घायल, CCTV में कैद हुई बर्बरता

by Mayank Yadav
June 1, 2025

Jaunpur news: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार रात एक बड़ा हंगामा...

Next Post
UP T20

करन शर्मा का धमाका, युवराज सिंह फ्लॉप – नोएडा किंग्स ने लखनऊ को हराया

Asia Cup 2025 : एशिया कप को लेकर टीम इंडिया का हुआ एलान, इन 5 दिग्ग्जों को किया गया बाहर, जानें किन्हें मिली टीम में जगह

Asia Cup 2025 : एशिया कप को लेकर टीम इंडिया का हुआ एलान, इन 5 दिग्ग्जों को किया गया बाहर, जानें किन्हें मिली टीम में जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist