News1India

JEE साहब..’ड्यूटी नहीं शिकार की तलाश में रहते हैं’, जानें JEE पर बंदूक तानने का पूरा सच

यूपी के बलिया में JEE पर व्यापारी द्वारा बंदूक तानने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब इस मामले में पूरा सच आया सामने आया है। लेकिन सोशल मीडिया अब एक और वीडियो वायरल हो रही है। जो कुछ और ही सच उजागर करती है। तस्वीरों में देखिए किस तरह दबंग बिजली विभाग के JEE तारकेश्वर यादव मारपीट कर रहा है। ये तस्वीरें दबंग JEE तारकेश्वर के करतूत बयां कर रही है।

इसी बीच व्यापारी संगठन का भी एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि JEE साहब ड्यूटी नहीं शिकार की तालाश में रहते है। साथ ही उन्होंने कहा कि दबंग JEE तारकेश्वर यादव बिजली बिल की वसूली करने नहीं बल्कि पैसे की वसूली करने गए थे।

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में नगरा स्वर्ण व्यापारी को JEE तारकेश्वर यादव ने ही थप्पड़ मारा था। इसके साथ ही JEE तारकेश्वर ने व्यापारी को भद्दी भद्दी गालियां दी। वहीं इस दौरान संविदा कर्मचारी ने व्यापारी की सरकारी राइफल छिनी ली।  इसे छीनने का वीडियो भी  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। JEE ने अपनी करतूत छिपाने के लिए आधा वीडियो किया था वायरल।

वहीं JEE  ने अपने अधिकारियों को एडिट करवा कर आधा वीडियो दिखाया। जिसके बाद  पुलिस ने आधे वीडियो पर विश्वास करके व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई कर दी। लेकिन जब ओरिजिनल वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी जब JEE  को लगी तो उसके होश उड़ गए। यह मामला नगरा थाना का है। अब सवाल ये है क्या किसी सरकारी कर्मचारी का ऐसा बर्ताव करना सही है ?

ये भी पढ़े-Sambhal: महिनों पुराने मामले पर एक्शन, AAP पूर्व प्रत्याशी और गैंगरेप के आरोपी विजय कुमार गिरफ्तार

Exit mobile version