Tuesday, April 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Jewar News: रैबीज से महिला की मौत, आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक

ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके के थोरा गांव में रैबीज से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने पागल कुत्ते द्वारा काटी गई गाय का दूध पिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, नोएडा
Jewar
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jewar stray dog ​​terror: ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके के थोरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 40 वर्षीय महिला की रैबीज से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने एक ऐसी गाय का दूध पिया था, जिसे एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद गाय में रैबीज की पुष्टि हुई थी। परिवार के अन्य सदस्यों ने रैबीज का टीका लगवा लिया था, लेकिन मृतका सीमा ने टीका नहीं लगवाया था। सोमवार को सीमा को रोशनी से डर लगने और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया। हालांकि, कई अस्पतालों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। आखिरकार दिल्ली के बसंतकुंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने रैबीज होने की पुष्टि कर उसे घर भेज दिया। गुरुवार को सीमा की घर में ही मौत हो गई।

गाय के दूध ने ले ली जान

मृतका सीमा अपने परिवार के साथ Jewar थोरा गांव में रहती थी। कुछ दिन पहले पड़ोस की एक गाय ने बछड़ा दिया था। उसी दौरान एक पागल कुत्ते ने गाय पर हमला कर दिया था। सीमा ने गाय का दूध पिया, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। कुछ ही दिनों में गाय में रैबीज के लक्षण दिखने लगे। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जांच में रैबीज की पुष्टि हुई, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने टीकाकरण करा लिया, लेकिन सीमा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

RELATED NEWS

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

March 11, 2026
UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

March 11, 2026

अस्पतालों ने किया भर्ती से इनकार

सोमवार को सीमा को रोशनी से डर और उल्टी होने लगी। परिवार के लोग उसे Jewar अस्पताल ले गए, लेकिन कई अस्पतालों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। आखिरकार दिल्ली के बसंतकुंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद रैबीज की पुष्टि की और इलाज संभव न होने के कारण घर भेज दिया। गुरुवार को सीमा की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

आवारा कुत्तों से लोगों में दहशत

ग्रेटर नोएडा के Jewar क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी त्रिलोक का कहना है कि थोरा गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों में भी कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रैबीज के इंजेक्शन भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा है।

प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग

Jewar के निवासी दिनेश मास्टर ने कहा कि इस दुखद घटना के बाद शासन-प्रशासन को इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान निकालने के लिए तत्काल उचित प्रबंध किए जाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि गांव और कस्बों में कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

यहां पढ़ें: मिंज से लेकर वैभव तक, ये आठ युवा क्रिकेटर्स हैं IPL में स्टार बनने के लिए तैयार

Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

No Confidence Motion Rejected: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार...

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

UP Circuit House Online Booking: उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव...

Harish Rana passive euthanasia case

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Supreme Court Allows Passive Euthanasia: गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले करीब 13 साल से अचेत हालत में जिंदगी...

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Iran US Conflict Impact On LPG Supply: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी...

Next Post
Adani Group

गौतम अडानी ने किया वायर और केबल बिजनेस में उतरने का एलान, Polycab और KEI Ind. के शेयरों में भारी गिरावट

Disha Sushant mystery: पिता ने की नई जांच की मांग,फिर से क्यों उठी दिशा सालियान की मौत की गूंज

Disha Sushant mystery: पिता ने की नई जांच की मांग,फिर से क्यों उठी दिशा सालियान की मौत की गूंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist