Site icon News1India

बच्चों के लिए कोबरा से लड़ा कुत्ता, बचाई जान, ऐसे पिटबुल बना हीरो

Jhansi

Jhansi : कुत्तों को सबसे ज्यादा वफादार जानवर माना जाता है इस बात का ताजा उदाहरण यूपी के झांसी से देखने को मिला है जहां एक पिटबुल ने गार्डन में खेल रहे बच्चों की कोबरा सांप से जान बचाई है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बहादुरी से पिटबुल से रस्सी तोड़कर कोबरा सांप पर हमला किया और उसे अपने दांतो में दबाकर उसे जमीन पर पटक-पटक कर मार दिया।

जानें पूरी घटना

यह मामला Jhansi के रक्सा क्षेत्र के शिव गणेश कॉलोनी का है जहां पूर्व ब्लॉक के प्रमुख पंजाब सिंह अपनी फैमिली के साथ रहते है। पंजाब सिंह ने पिटबुल समेत कई कुत्तें पाल रखे है। घटना के दौराम वह बाहर गए हुए थे और घर में उस समय उनके बेटा, बच्चे और नौकर थे। तभी अचानक कोबरा सांप घर में घुस गया और वहां खेल रहे बच्चों की ओर जाने लगा, बच्चों की जैसे ही सांप पर नजर पड़ी उन्होंने शोर मचाया।

पिटबुल ने बचाई जान

जैसे ही दूसरे किनारे रस्सी से बंधे पिटबुल ने बच्चों के शोर की आवाज सुनी तो तुरंत उसने बंधी रस्सी तोड़कर बच्चों के पास पहुंच गया आर सांप को दांतो में दबाकर बच्चों से दूर करके उसे जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला और बच्चों की जान बचा ली गई।

यह भी पढ़े : बहराइच में बुलडोजर एक्शन की तैयारी, गिराए जाएंगे अवैध घर और दुकाने, हाई कोर्ट का आदेश

इस मामले का पता जब पंजाब सिंह को लगी तो उन्होंने अपने पिटबुल की जी भरकर की तारीफ की। पंजाब सिंह ने बताया कि पिटबुल ने करीब 9 से 10 सांपों को मारकर उनकी और उनके परिवार वालों की जान बचाई है। उनका मानना है कि पिटबुल से ज्यादा समझदार जानवर कोई नहीं होता है।

(यह खबर सूफिया ताहिर इन्टर्न द्वारा की गई है)

Exit mobile version