Thursday, December 25, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Jhansi में सनसनी: कुएं से बरामद हुई युवती की सिरकटी लाश, अब तक नहीं हुई शिनाख्त

झांसी के टोड़ी फतेहपुर में खेत के कुएं से युवती की सिरकटी लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव दो बोरियों में ईंट-पत्थरों संग मिला। पहचान अब तक नहीं हो पाई है और पुलिस जांच में जुटी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Jhansi
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jhansi beheaded corpse: झांसी के टोड़ी फतेहपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव किशोरपुरा के एक खेत में बने कुएं से युवती का सिरकटा शव बरामद हुआ। शव को दो बोरियों में भरा गया था और उसके साथ ईंट-पत्थर भी मिले। मृतका की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है, लेकिन सिर गायब होने से अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव के सिर की तलाश के लिए आसपास के कुओं, तालाबों और जंगलों में सघन खोजबीन की। मामले ने पूरे इलाके को दहला दिया है और ग्रामीण भी दहशत में हैं। पुलिस विभिन्न थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके।

कुएं से उठी बदबू, खुला राज

घटना बुधवार को उस समय सामने आई जब किशोरपुरा गांव निवासी विनोद पटेल के खेत में बने कुएं से तेज दुर्गंध उठी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से दो बोरियां बाहर निकालीं, जिनमें युवती के शरीर के टुकड़े मिले। धड़, हाथ और पैर तो बरामद हुए, लेकिन सिर गायब था। बोरियों में शव के साथ ईंट-पत्थर भी भरे गए थे, ताकि लाश नीचे ही दबकर रह जाए।

RELATED POSTS

Jhansi

कैमरे पर कैद आबकारी मैडम का ‘रेट कार्ड’, बोलीं- “बाबू को भी देना पड़ता है हिस्सा”

December 18, 2025
Jhansi Railway Station News

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ट्रैक निर्माण: 22 ट्रेनें 8 जनवरी तक रद्द, रूट में बदलाव से यात्री परेशान!

November 24, 2025

सिर की तलाश और शिनाख्त की चुनौती

सिर न मिलने से Jhansi पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान है। एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने पड़ोसी जिलों ललितपुर और महोबा के थानों को भी सूचना भेजी है। गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

इलाके में दहशत, पुलिस जांच जारी

घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीण भी हैरान हैं कि ऐसी घटना उनके गांव में कैसे हो गई। पुलिस ने कई टीमों को जांच में लगाया है और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। Jhansi पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर सुराग जुटाने में लगी है और जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है।

Bulandshahr में दहलाने वाली घटनाएं: सपा नेता ने लगाई फांसी, युवक की गला रेतकर हत्या

Tags: Jhansi
Share198Tweet124Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Jhansi

कैमरे पर कैद आबकारी मैडम का ‘रेट कार्ड’, बोलीं- “बाबू को भी देना पड़ता है हिस्सा”

by Mayank Yadav
December 18, 2025

Jhansi Bribery Video Viral: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ आबकारी...

Jhansi Railway Station News

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ट्रैक निर्माण: 22 ट्रेनें 8 जनवरी तक रद्द, रूट में बदलाव से यात्री परेशान!

by Mayank Yadav
November 24, 2025

Jhansi Railway Station News: उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से यात्रा करने वाले लाखों...

Jhansi

Jhansi के रईसजादे का घिनौना ‘किस’! होटल रिसेप्शनिस्ट को दबोचा, CCTV फुटेज वायरल होते ही गिरफ्तार

by Mayank Yadav
November 16, 2025

Jhansi forced kiss: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक रईसजादे ने शहर के...

Jhansi

शादीशुदा आशिक का खूनी खेल! प्रेमिका को गोली मारकर बीच सड़क पर खुदकुशी, यूनिवर्सिटी गेट पर मचा हड़कंप!

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Jhansi shooting: झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के बाहर रविवार को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक भयावह हत्याकांड सामने आया है। ललितपुर...

Jhansi

झगड़ों ने ली जान! निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की पत्नी नीलू रायकवार ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

by Mayank Yadav
October 23, 2025

Jhansi News: निषाद पार्टी की झाँसी जिला महिला मोर्चा की सचिव रहीं नीलू रायकवार ने बुधवार को झाँसी के शहर...

Next Post
NCERT Module में विभाजन के लिए किन लोगों को जिम्मेदार ठहराया, छात्रों को बताएगी बंटवारे की हक़ीक़त

NCERT Module में विभाजन के लिए किन लोगों को जिम्मेदार ठहराया, छात्रों को बताएगी बंटवारे की हक़ीक़त

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पकड़ा गया कलयुग का कंस मामा, 65 साल के ‘राक्षस’ ने भांजी की लूटी आबरू और बनाई ‘डर्टी मूवी’

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पकड़ा गया कलयुग का कंस मामा, 65 साल के ‘राक्षस’ ने भांजी की लूटी आबरू और बनाई ‘डर्टी मूवी’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version