Monday, November 16, 2026 10:03 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » झांसी अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, इस ‘विलेन’ की तीली से धू-धू कर जला NICU वार्ड

झांसी अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, इस ‘विलेन’ की तीली से धू-धू कर जला NICU वार्ड

Jhansi Medical College Fire: झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई, चश्मदीद के अनुसार वहां एक नर्स ने जलाई थी माचिस की तीली। ऑक्सिजन सिलिंडर पाइप लगाने के लिए जलाई माचिस।

by Digital Desk
16/11/2024
Jhansi Medical College Fire

झांसी ऑनलाइन डेस्क। (Jhansi Medical College Fire) उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित लक्ष्मी आई मेडिकल कॉलेज में देररात दिलदहला देने वाला हादसा हो गया। यहां के चाइल्ड वार्ड में देर रात आग लगई और 10 बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस की मदद से 16 बच्चों को बाहर निकाला, जो आग में बुरी तरह से झुलस गए। पहले कहा जा रहा था कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी, लेकिन अब अलग खबर सामने आ रही है। अग्निकांड के चश्मदीद भगवान दास के मुताबिक, बच्चों के वार्ड में एक ऑक्सीजन सिलेंडर के पाइप को लगाने के लिए नर्स ने माचिस की तीली जलाई। जैसे ही उसकी तीली जली पूरे वार्ड में आग लग गई और 10 शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, देररात झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई सरकारी मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College Fire) के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भीषण आग लग गई। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई। वार्ड की खिड़की तोड़कर 39 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि 16 बच्चे आग की चपेट में आने से झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज की तरफ अग्निकांड को लेकर बताया गया, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के चलते आग लगी, फिर धमाका हो गया। इसके बाद पूरे वार्ड में आग फैल गई। वार्ड ब्वॉय ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सट्विंगशर) चलाया। मगर वह 4 साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था, इसलिए काम नहीं किया।

बुलानी पड़ी सेना

मेडिकल कॉलेज में आग लगने की सुचना पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं। खिड़की तोड़कर पानी की बौछारें मारीं गई। मौके पर जिले के डीएम और एसपी पहुंचे। ाषण आग को देखते हुए सेना को बुलाया गया। करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। इधर, हादसे के बाद सीएम योगी ने हाईलेवल मीटिंग की। उन्होंने कमिश्नर और डीआईजी को 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा हादसे की पहली जांच स्वास्थ्य विभाग, दूसरी पुलिस और तीसरी जांच मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाएगी। अगर कोई चूक पाई जाती है, तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

RELATED NEWS

Jhansi GST bribery case

झांसी GST रिश्वतकांड: प्रभा भंडारी ही नहीं, रिश्वत के ‘सिंडिकेट’ में शामिल पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी CBI।

January 6, 2026
Jhansi Anita Chaudhary suspicious death

झाँसी की ‘शेरनी’ की संदिग्ध मौत: ऑटो पलटा, गहने गायब; हत्या या हादसा?

January 5, 2026

अग्निकांड को लेकर भगवान दास का खुलासा

हमीरपुर के रहने वाले भगवान दास उन लोगों में से हैं जिनके बेटे का बेटा, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। जब आग लगी तो भगवान दास वार्ड में ही मौजूद थे। शुरुआती जांच के आधार पर भले ही शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा हो लेकिन भगवान दास इस घटना के अकेले चश्मदीद हैं और वो इसके पीछे की असली वजह बताई। भगवान दास के मुताबिक, बच्चों के वार्ड में एक ऑक्सीजन सिलेंडर के पाइप को लगाने के लिए नर्स ने माचिस की तीली जलाई। जैसे ही उसकी तीली जली पूरे वार्ड में आग लग गई। आग लगते ही भगवान दास ने अपने गले में पड़े कपड़े से 3 से 4 बच्चों को लपेटकर बचाया, बाकी लोगों की मदद से कुछ और बच्चों को भी बचाया गया।

बुन्देलखण्ड क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College Fire) प्रदेश के पुराने चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में शुमार है और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र का सबसे बड़ा उपचार केन्द्र भी कहा जाता है। इसके बावजूद यहां व्यवस्थाएं पटरी से उतरी रहती हैं। एनआईसीयू वॉर्ड में लगी आग ने इन व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी एनआईसीयू वॉर्ड में 50 से अधिक नवजात बच्चे भर्ती थे। आग लगते ही वॉर्ड की विद्युतापूर्ति बाधित हो गयी और चारों ओर धुंआ ही धुंआ फैल गया।

नहीं बजा फायर अलार्म

हैरानी की बात ये रही कि आग लगने के बाद ना फायर अलार्म बजा ना ही वार्ड में रखे सिलेंडर किसी काम के थे। सिलेंडर पर 2019 की फिलिंग डेट है और एक्सपायरी 2020 की है। यानि फायर एक्सटिंग्विशर को एक्सपायर हुए साल साल हो चुके थे और खाली दिखाने के लिए ये सिलेंडर यहां रखे हुए थे। सेफ्टी अलार्म नहीं बजने से सुरक्षा कर्मियों और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को हादसे की जानकारी समय से नहीं लग सकी। मामले पर डीएम ने बताया कि अग्निकांड में 10 बच्चों की मौत हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीएम-सीएम ने व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने झांसी मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College Fire) में आग लगने की घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मामले की विस्तृत रिपोर्ट शनिवार शाम तक तलब की है। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आदेश दिया है।

Related Posts

Jhansi GST bribery case

झांसी GST रिश्वतकांड: प्रभा भंडारी ही नहीं, रिश्वत के ‘सिंडिकेट’ में शामिल पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी CBI।

January 6, 2026
Jhansi Anita Chaudhary suspicious death

झाँसी की ‘शेरनी’ की संदिग्ध मौत: ऑटो पलटा, गहने गायब; हत्या या हादसा?

January 5, 2026
Jhansi

कैमरे पर कैद आबकारी मैडम का ‘रेट कार्ड’, बोलीं- “बाबू को भी देना पड़ता है हिस्सा”

December 18, 2025
Jhansi Railway Station News

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ट्रैक निर्माण: 22 ट्रेनें 8 जनवरी तक रद्द, रूट में बदलाव से यात्री परेशान!

November 24, 2025
Jhansi

Jhansi के रईसजादे का घिनौना ‘किस’! होटल रिसेप्शनिस्ट को दबोचा, CCTV फुटेज वायरल होते ही गिरफ्तार

November 16, 2025
Jhansi

शादीशुदा आशिक का खूनी खेल! प्रेमिका को गोली मारकर बीच सड़क पर खुदकुशी, यूनिवर्सिटी गेट पर मचा हड़कंप!

November 10, 2025
Jhansi

झगड़ों ने ली जान! निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की पत्नी नीलू रायकवार ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

October 23, 2025
Jhansi

‘प्यार में दीवानी’ 40 की दादी ‘छोरा’ संग घर से छोड़ा फरार! बहुओं के गहने और कैश भी ले उड़ी ‘लुटेरी दुल्हन’

October 3, 2025
Jhansi

Jhansi में थानेदार को लेकर भाजपा विधायकों में टकराव, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुआ तबादला

September 15, 2025
Jhansi

Jhansi में सनसनी: कुएं से बरामद हुई युवती की सिरकटी लाश, अब तक नहीं हुई शिनाख्त

August 16, 2025
Next Post
Kanpur

Kanpur News: कौन हैं कानपुर के दामाद, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी अमेरिका की सबसे बड़ी कुर्सी

Kanguva OTT Release

Kanguva Box Office Collection : पहले दिन के मुकाबले आधी कमाई भी नहीं कर पाई कंगुवा, दूसरे दिन किया इतने का कलेक्शन

Maharashtra Election

Maharashtra Election : 'मेरे विचार को लोगों ने अपनाया...' नमो ऐप के ज़रिए पीएम ने की BJP वर्कर्स से बात

POPULAR POST

Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

November 12, 2026
Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

November 16, 2026
Spy Scandal : Nvidia CEO के किस रिश्ते ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता? ट्रंप के फैसले पर क्यों उठे सवाल

Spy Scandal : Nvidia CEO के किस रिश्ते ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता? ट्रंप के फैसले पर क्यों उठे सवाल

November 11, 2026
U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

November 10, 2026
UP Weather Update

Weather Alert : यूपी में बदलने वाला है मौसम, कब गिरेगा पारा; लखनऊ समेत कौन से जिलों में बढ़ेगी ठंड?

November 10, 2026
Chhath Puja Lucknow : लखनऊ में छठ पूजा की कैसी हैं तैयारियां? कितने घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Chhath Puja Lucknow : लखनऊ में छठ पूजा की कैसी हैं तैयारियां? कितने घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

November 11, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India