Site icon News1India

Kannauj: सात बच्चों को ननद के पास छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई मां, पुलिस ने शुरू की जांच

Kannauj

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक महिला जो सात बच्चों की मां है वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घटना उस समय की है जब महिला ने पहले अपने बच्चों को ननद के पास छोड़ा और फिर दवा लाने के बहाने घर से निकल गई। जब काफी समय तक वह वापस नहीं आई तो बच्चे अपनी बुआ के साथ मां को ढूंढने निकले लेकिन न मिलने पर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

7 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र (Kannauj) के एक गांव में महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है और अपने बच्चों का पेट पालता है। महिला घर पर अपने बच्चों की देखभाल कर रही थी, इसी दौरान उसकी गांव के एक युवक से नजदीकियां बढ़ गईं। मंगलवार को महिला ने अपनी ननद को बुलाकर दवा लाने का बहाना बनाया और घर से चली गई।

Greater Noida : जंगल में फॉर्च्यूनर कार बनी आग का गोला, युवक की मौत से इलाके में सनसनी

जब महिला देर शाम तक लौटकर नहीं आई तो बच्चे (जिनमें सबसे बड़ा 13 साल का और सबसे छोटा 2 साल का है) रोने लगे। बुआ ने उन्हें शांत करने की कोशिश की लेकिन कोई भी चुप नहीं हुआ। आखिरकार बुआ बच्चों को लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंची, जहां उन्होंने कोतवाल आलोक दुबे से अपनी मां को ढूंढने की गुहार लगाई।

पुलिस मामले की कर रही जांच 

महिला की ननद ने आरोप लगाया है कि एक स्थानीय महिला ने उनके भागने में मदद की और यह भी कहा कि उसी महिला ने उनके बीच प्रेम की शुरुआत की। इस बीच, पति ने पत्नी के भागने की खबर सुनते ही देर रात दिल्ली से कन्नौज के लिए निकल पड़ा। वह दिवाली के लिए घर लौटने की योजना बना रहा था, लेकिन पत्नी के प्रेमी के साथ भागने की घटना ने उसे तुरंत घर लौटने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version