Kanpur News : MLA संग फंसे 125 समर्थक, केस दर्ज होने के बाद खूब हुआ हंगामा

कानपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अमिताभ बाजपेई और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक सपा कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए थाने में घुसकर प्रदर्शन किया। इस पर सपा का कहना है कि कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह सपा के प्रत्याशी नसीम सोलंकी के साथ दिखाई दे रहा था, और इसी कारण उसे जेल भेजा गया।

Kanpur News : कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव के बीच प्रशासन की कार्रवाई भी जारी है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी और उनके 125 समर्थकों के खिलाफ थाने में जबरन प्रदर्शन करने और गिरफ्तार सपा कार्यकर्ता को छुड़ाने के आरोप में केस दर्ज किया है। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी पर आरोप है कि उन्होंने 8 नवंबर को थाने में आकर गिरफ्तार सपा कार्यकर्ता अशोक कुमार गुप्ता को छुड़ाने के लिए प्रदर्शन किया था।

उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और जब पुलिस उन्हें थाने से कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी तो उन्होंने जबरन छुड़ाने की कोशिश भी की। पुलिस ने सपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया था। सपा का आरोप था कि हमारे कार्यकर्ता अशोक कुमार गुप्ता ने सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी से क्षेत्र में भ्रमण कराया।

यह भी पढ़ें : नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया ईरानी जासूस ! नेपाल जाकर करना चाहता था कुछ ऐसा कि हैरान 

इससे नाराज होकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद उन्होंने भीड़ जुटाई जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं सपा विधायक का कहना है कि सत्ता के दरबार में पुलिस कुछ भी कर सकती है लेकिन हम अपने कार्यकर्ताओं के लिए और उन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

Exit mobile version