Site icon News1India

मंगेतर के साथ घूमने गई होने वाली दुल्हन की लुट गई दुनिया, 8 लोगों ने किया गैगरेप

Kasganj News

Kasganj News: जनपद कासगंज मे गैंग रेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस से लेकर प्रशासन तक इस मामले से ह‍िला हुआ है। कानून व्यवस्था पर सवाल खडे़ हुए है। पुलिस द्वारा मामले में त्‍वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।वही शर्मसार करने वाली घटना के लगातार तहकीकात जारी है।

बता दें तीन दिन पूर्व मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने गई युवती से सामूहिक गैंगरेप किया गया। मंगेतर को बंधक बना मारपीट की और रुपये लूटे लिए। दो दिन बाद डरी सहमी युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस द्वारा आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

8 युवकों ने किया दुष्कर्म

शुक्रवार सांय चार बजे के लगभग एक युवती (Kasganj News) अपने मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई थी। इस दौरान दोनों एकांत में बैठे हुए थे। तभी आठ लोग आए फब्तियां और अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिए। बाद में 4 युवको मंगेतर को पकड़ कर मारपीट करने लगे।वही कुछ लोग युवती को पकड़ कर सुनसान जगह पर ले गए। जहां युवती दो घंटे तक आठ लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

दो दिन बाद परिजनों को बताई आपबीती

उक्त घटना के युवक व युवती खौफ से भयभीत हो गए थे। घटना की जानकारी परिजनो को भी नही दी। अचानक युवती की तबीयत खराब हो गई। डरी सहमी युवती ने खुद पर बीती घटना की जानकारी परिजनों को दे दी।परिजन युवती को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे।112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। मामला गैंगरेप का होने के चलते कोतवाल लोकेश भाटी, सीओ आंचल चौहान भी पहुंचीं। युवती और उसके मंगेतर से जानकारी की। हरकत में आई पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़े: शनिवार को ‘जाट’ ने की बंपर कमाई, पहले दिन से भी ज्यादा हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

युवको ने बनाए अश्लील वीडियो

घटना को अंजाम देने से पूर्व मंगेतर को बंधक ही नहीं बनाया गया।बल्कि उसके साथ मारपीट और नकदी भी लूट ली गई। युवकों ने मंगेतर के सामने भी युवती के कपड़े भी उतारे और अश्लील वीडियो भी बनाई जोकि आरोपियों के मोबाइल से पुलिस को मिली है। वर्जन-कोतवाली कासगंज क्षेत्र मे एक घटना सामने आई है।मंगेतर के साथ एक युवती झाल के पुल पर घूमने आई थी। वह अपने मंगेतर के साथ बैठी थी। उसके साथ बालात्कार किया है।इस मामले में त्वरित कार्यवाही कर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version