Sunday, April 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

होली और जुमे की नमाज एक दिन, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील

इस वर्ष हिंदू समुदाय का पवित्र पर्व होली और मुस्लिम समाज की जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है। इसे देखते हुए कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
March 10, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Kasganj News
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kasganj News: इस वर्ष हिंदू समुदाय का पवित्र पर्व होली और मुस्लिम समाज की जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है। इसे देखते हुए कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एएसपी राजेश भारती और एडीएम आर.के. पटेल ने त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

बैठक में एएसपी राजेश भारती ने कहा कि होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण सभी समुदायों को आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने लोगों (Kasganj News) से अफवाहों से दूर रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया। साथ ही, शराब के सेवन को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शराब सही स्थान से ही खरीदें, अन्यथा यह घातक साबित हो सकती है। इस बात पर बैठक में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे।

RELATED NEWS

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

February 26, 2026
Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

October 7, 2025

अनुमति के बिना किसी को न लगाएं रंग

एडीएम आर.के. पटेल ने भी सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों (Kasganj News) से बचना चाहिए और कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों से कस्बे और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में सभी से अनुरोध किया गया कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के किसी अन्य समुदाय के व्यक्ति को रंग न लगाए। पुलिस प्रशासन ने कहा कि त्योहार के दौरान यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यह भी पढ़े: Car Selection: ब्लैक कार दिखती तो शानदार है, लेकिन खरीदने से पहले जान लें इसके नुकसान

बैठक में शामिल हुए अधिकारी

बैठक में क्षेत्राधिकारी आर.के. पांडेय, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार, नगर पालिका लेखाकार श्रीकांत शर्मा, भारत गुप्ता, असीम सक्सेना, मोहम्मद फारुख वख्श, शमशुल इस्लाम, बबलू कुरैशी, आनंद वर्मा, के.के. मिश्रा, संजय, सभासद मनोज कुमार, भुवनेश शाक्य, दुर्गेश बघेल, अमित प्रकाश सहित कई गणमान्य नागरिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया कि होली और जुमे की नमाज को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Tags: Kasganj News
Share198Tweet124Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

BJP Leader Arrested: किस मामले में एनबीडब्ल्यू पर पूर्व आयोग सदस्य गिरफ्तार, थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना, पुराना मामला फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

Hathras Comment Case: कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक पुराने मामले ने फिर तूल पकड़ लिया।...

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
October 7, 2025

Kasganj Suspicious Death Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को...

Kasganj News

Kasganj News : गांव में बचा हुआ भंडारा बना मुसीबत, खाते ही 100 लोग पहुंचे अस्पताल

by Gulshan
September 9, 2025

Kasganj News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढपुरा विकास खंड के कायमपुर गांव में एक भंडारे के बाद...

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

नागिन के इंतकाम से हुई मौत के बाद 5 दिन घर पर रखी है 1 लाश, तंत्र साधना के बीच बायगीर बोला, ‘जिंदा होकर रहेगा मुर्दा’

by Vinod
August 12, 2025

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बारिश के मौसम में विषैले जीव-जन्तु जंगलों से निकल कर लोगों के घरों पर दस्तक दे रहे...

Kasganj News

गोकशी के केस मे राजनीतिक रसूख दिखाकर वसूली करने वाला गिरफ्तार

by Digital Desk
July 18, 2025

Kasganj News: कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस ने खुद को राजनीतिक पार्टी का नेता बताकर युवक से एक लाख तीस हजार रुपये...

Next Post
correct air pressure in car tyres

Tyre safety : कार के टायर में कितना Air pressure बेहतर, ज़रा सी लापरवाही से हो सकता है बड़ा नुकसान

Noida News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर आज होगा बड़ा फैसला, सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist