Site icon News1India

‘लड्डू कब खिला रहे हो?’ पटना एयरपोर्ट पर अखिलेश संग बातचीत का केशव मौर्य ने किया खुलासा

Keshav

Keshav Prasad Maurya News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पटना एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात और बातचीत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। झांसी में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई थी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को झांसी के चिरगांव में विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा आयोजित ‘यूनिटी मार्च’ में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे हाल ही में पटना एयरपोर्ट पर हुई अखिलेश यादव से उनकी भेंट के बारे में सवाल किया।

“अखिलेश ने पूछा, लड्डू कब खिला रहे हो?”

Keshav Prasad Maurya ने मुस्कान के साथ बताया कि अखिलेश यादव ने उनसे पूछा था, “लड्डू कब खिला रहे हो?” इस पर उन्होंने जवाब दिया, “मैंने कहा था कि 14 नवंबर को रिजल्ट आने वाला है, उस दिन खिला देंगे। लेकिन मैं उनको पूरे दिन खोजता रहा… वे मिले ही नहीं, इसलिए लड्डू नहीं खिला पाया।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह अखिलेश यादव को औपचारिक निमंत्रण दे रहे हैं कि वह जब भी आएं, वे उन्हें लड्डू, रसगुल्ला सब खिलाएंगे।

तीसरी बार भी यूपी में प्रचंड बहुमत मिलेगा — मौर्य

लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की लगातार जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “हमारी विजय यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार… सभी जगह जनता का आशीर्वाद मिला है।”

डिप्टी सीएम ने विश्वास जताया कि 2024 के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी यूपी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जीतेगी और 2017 का इतिहास दोहराया जाएगा।

राहुल गांधी पर सीधा हमला

मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान (SIR) से जुड़े सवाल पर मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण “लोकतंत्र का महापर्व” है।

राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर कटाक्ष करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, “राहुल गांधी वोट चोरी की बात कर रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी बिहार में छह सीटों पर सिमट गई।”

Keshav Prasad Maurya ने तंज कसते हुए आगे कहा, “वे चाहे तालाब में कूदें, नदी में कूदें, कुएं में कूदें… चाहे तेजस्वी यादव को लेकर कूदें या अखिलेश यादव को लेकर… फर्क कोई नहीं पड़ता।” मौर्य का यह बयान स्पष्ट करता है कि बीजेपी नेतृत्व विपक्ष के आरोपों को गंभीरता से नहीं ले रहा है और वह आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह आश्वस्त है।

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

Exit mobile version