Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

12 दिन पहले गर्लफ्रेंड को पहनाई थी अंगूठी, जानें कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम से क्यों डिलीट की मंगेतर की फोटोज

टीम इंडिया के लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने कुछ दिन पहले अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ लखनऊ में एक समारोह के दौरान सगाई की थी। दोनों के सगाई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Vinod by Vinod
June 16, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया के लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने कुछ दिन पहले अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ लखनऊ में एक समारोह के दौरान सगाई की थी। दोनों के सगाई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। कुलदीप यादव सगाई के बाद इंग्लैंड दौर पर चले गए थे। जहां भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 5 जून को खेला जाना है। इसी बीच कुलदीप यादव ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी हैं। जिसके बाद अब अटकलों का दौर शुरू हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट लिख रहे हैं।

भारतीय टीम के क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। सगाई की रस्में लखनऊ में हुई थीं। हालांकि, कुलदीप और वंशिका की शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है। वंशिका उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और कानपुर में एलआईसी में कार्यरत हैं। कुलदीप यादव और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। बचपन की ये दोस्ती धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और अब ये इन दोनों शादी करने का फैसला लिया है। इससे पहले कुलदीप ने कभी भी अपने पर्सनल लाइफ और वंशिका के बारे में कुछ भी नहीं बताया था। सगाई के बाद कुलदीप यादव इंग्लैंड के दौरे पर चले गए।

RELATED POSTS

अभिषेक ने रगड़ा तो कुलदीप ने नचाया, बांग्लादेश पर जीत के साथ 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत

अभिषेक ने रगड़ा तो कुलदीप ने नचाया, बांग्लादेश पर जीत के साथ 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत

September 25, 2025
India Pakistan match Asia Cup news

Asia Cup 2025:भारत ने यूएई को रौंदा,रचा इतिहास पर इंग्लैंड से चूके,पाकिस्तानी टीम में दहशत

September 11, 2025

कुलदीप यादव ने सगाई के 12 दिन बाद बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने ं इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई की तस्वीरें डिलीट कर दी है। दरअसल, कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसे कुछ समय बाद ही उन्होंने हटा भी दिया। डिलिट की गई फोटोज में कुलदीप यादव ब्लैक सूट में काफी डैशिंग नजर आ रहे थे तो उनकी मंगेतर वाइट गाउन पहनी हुईं थीं। कुलदीप ने ये फोटोज इंस्टाग्राम से क्यों हटाईं, इस बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट लिखने के साथ ही कुलदीप यादव से प्रश्न भी कर रहे हैं। कुछ लोग तो लिख रहे हैं मामला गडबड़ है।

बता दें, इस समय कुलदीप यादव इंग्लैंड में हैं, जहां वह भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं। इसमें कुलदीप यादव का रोल काफी अहम होने वाला है। क्योंकि इस टीम में अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज नहीं हैं। आर अश्विन के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली भी दौरे पर नहीं गए। क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच से सन्यास ले लिया है। ऐसे में इस वक्त टीम इंडिया में अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, बुमराह और सिराज ही हैं। इस सीरीज में कुलदीप का खास रोल होगा। अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाने वाले चाइनामैन गेंदबाज ने मंगेतर की फोटोज डिलीट कर फैंस के सामने प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि हाल ही में कुलदीप यादव आईपीएल 2025 में हिस्सा लिया था। आईपीएल में कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उनकी टीम सीजन में अच्छी शुरुआत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंची, लेकिन कुलदीप यादव का प्रदर्शन शानदार रहा। कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स के लिए पूरे सीजन में 14 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव टीम इंडिया के अहम सदस्य हैं। वह वनडे, टी-20 और टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। कुलदीप ने अपने बॉलिंग के दम पर भारत को कई मैच भी जितवाए हैं।

Tags: engagement with VanshikaKuldeep YadavKuldeep Yadav engaged
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

अभिषेक ने रगड़ा तो कुलदीप ने नचाया, बांग्लादेश पर जीत के साथ 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत

अभिषेक ने रगड़ा तो कुलदीप ने नचाया, बांग्लादेश पर जीत के साथ 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत

by Vinod
September 25, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का अजेय अभियान जारी है। अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय...

India Pakistan match Asia Cup news

Asia Cup 2025:भारत ने यूएई को रौंदा,रचा इतिहास पर इंग्लैंड से चूके,पाकिस्तानी टीम में दहशत

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

India vs Pakistan Asia Cup Clash:एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।...

Kuldeep Yadav Engagement: कौन है कुलदीप यादव की ‘प्रियसी’ वंशिका, जो चाइनामैन की बनेगी दुल्हनिया

Kuldeep Yadav Engagement: कौन है कुलदीप यादव की ‘प्रियसी’ वंशिका, जो चाइनामैन की बनेगी दुल्हनिया

by Vinod
June 4, 2025

कानपुर। टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को अपनी प्रियसी वंशिका के साथ सगाई कर ली। वंशिका...

Virat Kohli फिर बने ‘चेस मास्टर’ और जड़ दिया 51वां शतक, Team India ने Champions Trophy में Pakistan को शिकस्त देकर रचा इतिहास

Virat Kohli फिर बने ‘चेस मास्टर’ और जड़ दिया 51वां शतक, Team India ने Champions Trophy में Pakistan को शिकस्त देकर रचा इतिहास

by Vinod
February 23, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और भारत के...

कुलदीप यादव photo

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में कुलदीप को मिली 5 सफलता, कही ये बड़ी बात

by Saurabh Chaturvedi
December 15, 2023

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है. यहां पर दोनो टीमों के बीच तीन मैचों...

Next Post
Maharashtra News

मुंबई के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

पिता पुत्र एक साथ लेने पहुंचे नियुक्ति पत्र,एसपी रह गए दंग ,जानिए कैसे हुआ U P पुलिस भर्ती में यह कमाल

पिता पुत्र एक साथ लेने पहुंचे नियुक्ति पत्र,एसपी रह गए दंग ,जानिए कैसे हुआ U P पुलिस भर्ती में यह कमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version