Site icon News1India

Kuldeep Yadav Engagement: कौन है कुलदीप यादव की ‘प्रियसी’ वंशिका, जो चाइनामैन की बनेगी दुल्हनिया

कानपुर। टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को अपनी प्रियसी वंशिका के साथ सगाई कर ली। वंशिका कानपुर के लाल बंग्ला के लिए रहने वाली हैं और LIC में जॉब करती हैं। कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया के पिता ा एलआईसी में अधिकारी हैं। कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार भी करते हैं। कुलदीप की सगाई में क्रिकेटर रिंकू सिंह भी शामिल हुए।

पहले जानें कुलदीप यादव के बारे में

कुलदीप यादव का जन्म उन्नाव जिले में 14 दिसंबर 1994 को हुआ था। जब कुलदीप नौ साल के थे, तब उनका परिवार कानपुर के लाल बंग्ला मोहल्ले में शिफ्ट हो गया। कुलदीप ने कानपुर से क्रिकेट के ककहरा सीखा और बेहद संघर्ष, मेहनत के दम पर टीम इंडिया में न सिर्फ जगह बनाई बल्कि अपनी फिरकी का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। कुलदीप को चाइनामैन बनाने में जहां उनके कोच ने अहम रोल निभाया तो कोच ने भी पसीना बहाया।

लखनऊ के एक होटल में सगाई समारोह

कुलदीप यादव दिल्ली की तरफ से आईपीएल खेलते हैं। उनकी टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई। कुलदीप यादव कुछ दिन पहले कानपुर लौटे और बुधवार को उनकी सगाई की खबर सामने आई। कुलदीप यादव ने लखनऊ स्थित एक होटल में अपनी प्रियसी वंशिका के साथ सगाई की। सगाई समारोह में यूपी के कई स्टार क्रिकेटर और परिवार के लोग शामिल हुए। टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह के अलावा यूपी रणजी टीम के खिलाड़ी भी सगाई में मौजूद रहे।

अब जानें वंशिका के बारे में

वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं और वह एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका और कुलदीप यादव बचपन के दोस्त हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने सगाई कर ली। जानकार बताते हैं कि कुलदीप और वंशिका की दोस्ती 10 साल पुरानी है। कुलदीप जब भी कानपुर अपने घर आते तो वंशिका से मिलते थे। बता दें, कुछ माह पहले एक गाना खूब वायरल हुआ था ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’। आज इसको कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई करके हकीकत में साबित कर दिखाया है।

कुल 15 विकेट अपने नाम किए

दिल्ली कैपिटल्स ने खेले गए 14 लीग मुकाबलों में से 7 में जीत दर्ज की, तो 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 1 मैच उनका ड्रॉ भी रहा। टीम ने सीजन को अंकतालिका में पांचवें स्थान पर खत्म किया। कुलदीप यादव के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 14 मैच में 24.06 की औसत और 7.07 की इकॉनमी से कुल 15 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप पिछले कई सीजन से दिल्ली के लिए खेलते आ रहे हैं। कुलदीप आईपीएल के हर सीजन में शानदार बॉलिंग की। इसबार भी वह दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

टेस्ट सीरीज के लिए कुलदीप यादव का चयन

कुलदीप यादव ने भारत के लिए अब तक कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 56 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया टीम की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। जबकि उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया। इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी जल्द ही प्रैक्टिस शुरू करेंगे। टेस्ट सीरीज के लिए कुलदीप यादव का भी चयन किया गया है। कुलदीप यादव की टेस्ट की बात करें तो उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा। अब कुलदीप की निगाहें इंग्लैंड दौरे पर होंगे। जानकार बताते हैं कि इंग्लैंड से आने के बाद वह वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे।

Exit mobile version