Site icon News1India

छात्राओं के साथ गुरु जी की गंदी हरकतें, स्कूल की लड़कियों ने बताया हेडमास्टर का गंदा सच

Kushinagar News

Kushinagar News: कुशीनगर के एक निजी विद्यालय में शिक्षक और छात्राओं के बीच पवित्र माने जाने वाले रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर दर्जनों छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने पिछले एक साल से छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकतें कीं और उन्हें डरा-धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया।

क्या है पूरा मामला?

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक अपने कार्यालय में छात्राओं को बुलाता था और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। जब किसी छात्रा ने विरोध करने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

इस डर के कारण छात्राएं लंबे (Kushinagar News) समय तक चुप रहीं और अपने परिवार को भी यह बात नहीं बता पाईं। हालांकि दो छात्राओं ने हिम्मत दिखाई और उन्होंने अपने परिवार को प्रधानाध्यापक की करतूत के बारे में बताया। परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

छात्राओं ने बताई पीड़ा

पीड़ित छात्राओं ने बताया कि प्रधानाध्यापक उन्हें अपने कार्यालय में बुलाता था और बारी-बारी से उनके साथ छेड़छाड़ करता था। उन्होंने यह भी बताया कि यह सिलसिला पिछले एक साल से चल रहा था, लेकिन शिक्षक के डर के कारण वे इस बारे में किसी को बता नहीं पा रही थीं। एक छात्रा ने बताया, “वह हमें धमकाता था कि अगर हमने किसी को बताया तो वह हमें जान से मार देगा।”

यह भी पढ़े: रेलवे भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ईडी दफ्तर पहुंचीं राबड़ी देवी और तेजप्रताप

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के परिवार ने इस मामले को गांव की राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। आरोपी के पिता ने दावा किया कि छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं और यह सब गांव की राजनीति का हिस्सा है।

घटना पर लोगों ने उठाए सवाल

यह मामला एक बार फिर शिक्षा संस्थानों (Kushinagar News) में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को इस तरह के कृत्यों से कलंकित करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग समाज के विभिन्न वर्गों से उठ रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। साथ ही छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल प्रशासन से भी सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Exit mobile version