Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
'लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाली पोस्टर गर्ल को नहीं मिली सीट, कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप

लड़की हूं लड़ सकती हूं वाली पोस्टर गर्ल को नहीं मिली सीट, कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कॉग्रेस ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट के देने की घोषणा पर, पार्टी की पोस्टर गर्ल डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर धांधली का आरोप लगाया है. लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन के पोस्टर पर दिखने वाली डॉ प्रियंका मौर्य का नाम पहली प्रत्याशी सूची में नहीं होने से नाराजगी व्यक्त की है. लिस्ट में नाम न होने पर उन्होने प्रियंका गांधी के सचिव पर घूस लेने का भी आरोप लगाया है.

उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा-

कि #लड़कीहूँलड़सकतीहूँ पर टिकट नहीं पा सकी क्युकी ओबीसी थी और घुस नही दे सकी।
@priyankagandhiजी के संदीप सिंह को। कल सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा।

वहीं डॉ प्रियंका ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- पार्टी में जो धांधली चल रही किसी की हिम्मत नही बोलने की।

लड़कीहूँलड़सकतीहूँ, कांग्रेस में जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी।

डॉ. प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घूस नहीं देने पर सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे। खुद जांच करें फिर बोलें, हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा। पर भाजपा के जुमलों को मात नहीं दे पा रही कांग्रेस।

आपको बता दें कि बीते गुरूवार को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची कांग्रेस ने जारी की थी. जिसमें 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है। कैंपेन के सभी पोस्टरों में डॉ. मौर्य का चेहरा सबसे आगे दिखता रहा है। सिर्फ यही नहीं कांग्रेस के महिला घोषणापत्र का भी वह चेहरा रही हैं। वह लखनऊ के सरोजिनी नगर सीट से उम्मीदवार मानी जा रही थीं लेकिन उनकी जगह रुद्र दमन सिंह को टिकट दिया गया है। इसके कुछ ही घंटों बाद डॉ प्रियंका ने कांग्रेस पर यह बड़ा हमला बोला है।

Exit mobile version