Site icon News1India

Lakhimpur: विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

Lakhimpur

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने के मामले ने शुक्रवार को बढ़ती हलचल पैदा कर दी। विधायक के समर्थन में सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और डीएम कार्यालय का घेराव किया।

विधायक की ओर से तहरीर (Lakhimpur) दिए जाने के बावजूद जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अभी तक रिपोर्ट न दर्ज होने से लोग नाराज थे। उन्होंने अवधेश सिंह पर रासुका लगाने, उनकी गिरफ्तारी, और एडीएम तथा कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

गौरतलब है कि दो दिन पहले, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के डेलिगेट्स नामांकन के दौरान, अवधेश सिंह ने भाजपा विधायक को थप्पड़ मारा था। पुलिस के हस्तक्षेप के दौरान, अधिवक्ता के समर्थकों ने भी विधायक पर हमला किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए तंज कसा था।

कलक्ट्रेट घेरने के बाद, एसपी गणेश प्रसाद साहा काफी देर बाद लोगों से ज्ञापन लेने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा, लेकिन प्रदर्शक उनके आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और हंगामा जारी रखा।

मायावती का बड़ा ऐलान, रीजनल दलों से गठबंधन नहीं, बीजेपी-कांग्रेस से भी दूरी

भाजपा और सपा के नेता भी शामिल हुए

विधायक की पिटाई के विरोध में स्वाभिमान रक्षा सम्मान सम्मेलन भी आयोजित किया गया। लखीमपुर शहर के विलोबी मैदान में कई लोग जुटे, जिसमें भाजपा और सपा के नेता भी शामिल हुए। व्यापारी वर्ग ने भी विधायक के समर्थन में आवाज उठाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल सहित अन्य ने यहां भी अवधेश सिंह के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तारी, एडीएम के ट्रांसफर और कोतवाल के निलंबन की मांग की।

Exit mobile version