Friday, March 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

lok sabha election 2024: फिर ‘मिशन मोड’ में BSP, ‘24 के चक्रव्यूह’ में क्या होगा मायावती का आखिरी दांव

Anu Kadyan by Anu Kadyan
June 8, 2023
in उत्तर प्रदेश, विशेष
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चौबीस के चक्रव्यूह में लड़ाई यूं तो समाजवादी पार्टी औऱ बीजेपी की सीधी मानी जा रही है। लेकिन इस लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में मायावती भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। चुनाव दर चुनाव हार झेल रही मायावती के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव संजीवनी दे सकता है लिहाजा मायावती ने इसके लिए कड़ी मोर्चा बन्दी शुरु कर दी है। इसके लिए अब वो पार्टी के संस्थापक कांशीराम के फॉर्मूले पर दोबारा संगठन को खड़ा करने की तैयारी में है। सवाल उठता है कि क्या अपने राजनीतिक इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रही मायावती इस फॉर्मूले के सहारे चौबीस का चक्रव्यूह भेद पाएंगी। बात करेंगे इस पर लेकिन देखिए पहले ये रिपोर्ट

मिशनरी अभियान के लिए निकली मायावती

चुनाव दर चुनाव हार के बाद अब मायावती को कांशीराम याद आए हैं। मिशनरी अभियान से निकली बीएसपी अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है लिहाजा मायावती ने एक बार फिर उसी फॉर्मूले पर आगे बढ़ने का फैसला किया है जिससे पार्टी का पूरा ढांचा खड़ा हुआ था। इसके लिए मायावती ने कमान खुद अपने हाथों में संभाली है।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

January 26, 2026

80 लोकसभा क्षेत्रों में दौरे करेंगी मायावती 

नई रणनीति के तहत मायावती खुद सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में दौरे करेंगी। ‘वोट हमारा राज तुम्हारा, नहीं चलेगा नहीं चलेगा’ के नारे को फिर से चुनावी कैम्पेन का हिस्सा बनाया जाएगा। ये नारा कांशीराम ने चार दशक पहले दिया था। कांशीराम के राजनीतिक तरीके को मायावती भी फॉलो करेंगी। इसके लिए अगस्त से कैडर कैम्प लगाए जा रहे हैं। जिसमें मायावती खुद ही कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से रूबरू होंगी।

गठबन्धन से मिली थी जीत

साल 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद बीएसपी का ग्राफ लगातार नीचे गिरा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव को छोड़ दें तो यूपी में बीएसपी की सियासी जमीन काफी हद तक दरक चुकी है। वैसे भी 2019 में बीएसपी के 10 सांसद अगर जीत गए तो इसकी वजह सपा-बसपा गठबन्धन रहा। कभी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली बीएसपी के हिस्से 2022 में सिर्फ एक विधानसभा सीट आई। वोटों का प्रतिशत भी खिसककर 13 प्रतिशत से नीचे आ गया। हालिया के निकाय चुनावों में मेयर की सीटों पर भी बीएसपी का वोट प्रतिशत 12 से नीचे रहा।

लगाए जाएंगे कैडर कैम्प

यानी मायावती के लिए अब यूपी में सियासी तौर पर कुछ खोने को बचा नहीं है। मायावती की सबसे बड़ी चिन्ता अपने बेस वोटर्स को सहेजने की है। क्योंकि ये वोटबैंक तेजी से खिसक कर बीजेपी की तरफ जा रहा है। लिहाजा बेस वोटर्स के लिए नई रणनीति तैयार की गई है जिसके तहत पहले की तरह नियमित कैडर कैम्प लगाए जाएंगे। इनमें पार्टी की विचारधारा और कायदे कानूनों की ट्रेनिंग दी जाएगी। बूथ स्तर तक कमेटियां गठित की जाएंगी। लोकसभा और विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी जिन पर खुद मायावती नजर रखेंगी।

बीएसपी का सियासी जनाधार कमजोर 

ये सारा फॉर्मूला वो है जिसकी शुरुआत कांशीराम ने बीएसपी के गठन के वक्त की थी….वक्त के साथ जैसे जैसे कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं की दूरी बढ़ी तो उसका खामियाजा भी पार्टी को भुगतना पड़ा….ऐसे दौर में जबकि बीएसपी का सियासी जनाधार कमजोर हुआ है…औऱ पार्टी में मायावती के अलावा कोई बड़ा चेहरा नहीं बचा है। मायावती की कोशिश कांशीराम की रणनीति पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाने की है। अब ये कोशिश चुनावी लिहाज से कितनी कारगर साबित होगी ये देखना दिलचस्प रहेगा।

Tags: Akhilesh AmbedkarBJPbreaking newsBSPBSP Cadre CampBSP Mayawatibsp not contest electionelections 2024google hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updateIndian General Election 2024khatoli seatlatest updateLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024Lok Sabha Elections 2024 DateLok Sabha Elections 2024 Schedulemainpuri loksabhaMayawatiNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews hindi updatenews india hindi breaking newsPM Candidatesrampur seatup bypollUP NewsUpdateअखिलेश अंबेडकरचुनाव 2024पीएम उम्मीदवारबीएसपीबीएसपी कैडर कैंपबीजेपीभारतीय आम चुनाव 2024मायावतीयूपी न्यूजलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रमलोकसभा चुनाव 2024 तारीख
Share199Tweet124Share50
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
January 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Mayawati

बाल-बाल बचीं मायावती! जन्मदिन की प्रेस वार्ता में अचानक भड़की आग, सुरक्षा घेरे में बाहर निकलीं ‘बहन जी’

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Press Conference Short Circuit Fire Incident,: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आज...

Mayawati

UP की राजनीति में हलचल! मायावती के 70वें जन्मदिन पर योगी ने मांगी दुआ, तो अखिलेश ने दी भाजपा को पटखनी

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Birthday: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती आज अपना 70वां...

Next Post

2024 से पहले सीपी राय व बीजेपी के पूर्व विधायक राकेश राठौर ने थामा कांग्रेस का हाथ

Mumbai Murder: श्रद्धा वालकर हत्याकांड से आया था मनोज को लिव इन पार्टनर की हत्या करने का आइडिया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist