Site icon News1India

9 जवान बच्चों की मां की love story हुई सक्सेसफुल, पति को दगा कारतूस बोल लेडी ने पप्पू संग मनाई सुहागरात

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ महिला को 35 साल के युवक से इश्क हो गया। प्यार में पागल महिला ने 32 साल पहले हुई शाति पर ब्रेक लगाई। पति और 9 जवान बच्चों को धोखा दिया। फिर मौका पाकर घर में रखे जेवरात और पैसे लेकर वह अपनी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। यहां महिला ने जज से कहा कि वह पति के बजाए अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। कोर्ट ने महिला को उसके प्रेमी के साथ रहने पर मुहर लगा दी।

पूरा मामला बदायूं जिले के उसैहत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव का है। यहां ओमपाल रहता है। वह दिल्ली में काम करता है। घर में उसकी पत्नी नीलम (52) अपने बच्चों के साथ रहती थी। नीलम के 9 जवान बच्चे हैं। जिसमें तीन की शादी भी हो चुकी है। नीलमको कासगंज जिले के बहेडिया निवासी पप्पू से प्रेम हो गया और फिर धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। अधेड़ उम्र में दोनों का इश्क इतना परवान चढ़ गया कि साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। प्रेम-प्रसंग के चलते महिला ने अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर पत्नी वापस लाने की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप था कि पत्नी अपने साथ जेवरात और पैसे भी लेकर चली गई है। पुलिस ने पत्नी को तलाश कर न्यायालय में पेश किया। जहां महिला ने प्रेमी के साथ जाने की बात कही। पुलिस ने महिला को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया।

बात 2 जून, 2025 की है। नीलम बच्चों से कहकर निकली कि वो नदी में डूबने जा रही है। यह सुनकर उसकी 10 साल की सबसे छोटी बेटी शिवानी ने पिता ओमपाल को फोन कर दिया। उसने पिता को बताया कि मम्मी नदी में डूबने गई हैं। यह सुनते ही ओमपाल परेशान हो गया। वह अपना काम छोड़कर बदायूं आ गया। इसके बाद वह गंगा में पत्नी की तलाश करने लगा। जब पत्नी का कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो पता चला कि नीलम अपने प्रेमी पप्पू (35) के साथ चली गई थी। इसके बाद 1 जुलाई को पुलिस नीलम को अपने साथ ले आई और उसे ओमपाल के हवाले कर दिया। नीलम ने पति से वादा किया कि अब वह आगे ऐसा कभी नहीं करेगी। इस पर ओमपाल ने उस पर विश्वास कर माफ कर दिया था।

पति के घर आने के बाद भी नीलम का दिल पप्पू के लिए धड़कता था। ऐसे में 2 जुलाई को नीलम फिर प्रेमी के साथ चली गई। इस बार वो अपने साथ अपनी बेटी अंजलि (10) को भी ले गई। ओमपाल ने इसकी शिकायत 12 अगस्त को सीओ उझानी से की। सीओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने 13 अगस्त एफआईआर दर्ज की। इसमें पप्पू समेत उसके भाई वीरेंद्र को आरोपी बनाया। एफआईआर की बात पता चलने पर नीलम 10 सितंबर को थाने पहुंची। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। नीलम से कोर्ट में पूछा गया कि वो किसके साथ रहना चाहेगी? इस पर उसने कहा कि वह अपने प्रेमी पप्पू के साथ रहना चाहती है। इसके बाद कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी।

नीलम नौगवां नसीरनगर गांव में एक शादी में गई थी। वहां उसकी मुलाकात पप्पू यादव से हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों घंटों फोन पर बात करने लगे। इसी बीच उन्होंने साथ रहने और घर से भागने का प्लान बनाया। फिर मौका पर नीलम अपने प्रेमी के साथ फरार हो गया। पति ओमपाल ने बताया नीलम के नाम मेरी 3.5 बीघे जमीन है। वह मेरे सारे रुपए और जेवर ले गई है। मेरी 10 साल की बेटी भी साथ ले गई है। मैंने बहुत मेहनत करके जमीन खरीदी थी। मेरी बेटी और जमीन दिलाई जाए। ऐसी मां के साथ बेटी का रहना उचित नहीं है।

पति को धोखा देने वाली अधेड़ उम्र कि महिला के एक बेटे व दो बेटियों की शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे हैं। दादी और नानी बनने के बाद इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि अब पति को अधेड़ उम्र में धोखा दे दिया। अपनी मां की करतूत पर अब बच्चे भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। उनकी मां ने इस उम्र में ऐसा कदम उठाया है, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। इनसब के बीच महिला अपने प्रेमी के साथ रह रही है। महिला के साथ उसकी बेटी भी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। बेटी को जल्द ही उसके पिता को हवाले कर दिया जाएगा।

Exit mobile version