Ketaki Singh Statement: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा का प्रदर्शन उस समय सुर्खियों में आ गया, जब बलिया की बांसडीह से भाजपा विधायक Ketaki Singh की 16 वर्षीय बेटी विभावरी सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रदर्शन के दौरान विभावरी ने सपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा, “मेरी मां यहां नहीं हैं, इन्हें लगता है ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे, अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देंगी।” इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद कई महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
विधायक केतकी सिंह के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केतकी सिंह की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह ने दिया करारा जवाब…
'मेरी माँ यहां नही हैं, इन्हें लगता है ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे,अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी"… pic.twitter.com/ly7DX1nXRz
— Divya Gaurav Tripathi 🇮🇳 (@write2divya) September 3, 2025
विधायक आवास पर पहुंची सपा महिला मोर्चा
लखनऊ के विधायक आवास पर बुधवार को सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नेहा यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने पहुंची थीं। महिलाएं प्रतीकात्मक तौर पर एक “नल” लेकर आईं और सरकार पर पानी की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रही थीं। इस दौरान विधायक की बेटी विभावरी सिंह घर पर मौजूद थीं। उन्होंने बाहर आकर सपा कार्यकर्ताओं को जवाब देते हुए तीखी टिप्पणी की, जो कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
केतकी सिंह मुद्दे से मत भटकाओ। आपको जितनी टोंटियां चाहिए उतनी ले लो, लेकिन जनता जवाब चाहती है कि नौकरी, रोजगार, शिक्षा और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर पूरी तरह विफल भाजपा सरकार अपनी नाकामी कब स्वीकार करेगी?
आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व से डरी हुई भाजपा सरकार 2027 में इसी… pic.twitter.com/AFg5VLIgXy— Neha Yadav (@NehaYadavBHU) September 3, 2025
सोशल मीडिया पर तीखी बहस
विभावरी के बयान ने इंटरनेट पर राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया। भाजपा समर्थक इसे “निर्भीक बेटी की हिम्मत” बता रहे हैं, जबकि विपक्षी दल के नेता और सपा कार्यकर्ता इसे “सत्ता का घमंड” करार दे रहे हैं। ट्विटर (X) पर वीडियो के हजारों व्यूज हो चुके हैं, जहां लोग दो पक्षों में बंटकर बहस कर रहे हैं।
पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक हटाने की कोशिश की। महिलाओं को जबरन गाड़ियों में बैठाकर इको गार्डन भेजा गया। हिरासत में ली गई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है।
Ketaki Singh का पुराना बयान भी चर्चा में
विवाद उस समय और गहरा गया जब भाजपा विधायक Ketaki Singh का हाल ही में दिया गया बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। उन्होंने अयोध्या बस सेवा पर सवाल उठाने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि “जब अखिलेश ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था, तब सरकारी टोटियां कहां चली गईं? पहले वह टोटियों का हिसाब दें, फिर जो चाहें चालू करा लें।”