Friday, March 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

लखनऊ के हैदर कैनाल नाले में बुधवार शाम खेलते समय पैर फिसलने से गिरे सात वर्षीय वीर का शव गुरुवार सुबह बरामद हुआ। तेज़ बहाव और बारिश के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
September 18, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow news:राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पुराने किला इलाके में रहने वाला सात वर्षीय वीर अपने दोस्तों के साथ खेलते समय नाले में गिर गया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव बरामद हुआ।

पैर फिसलते ही बहाव में बहा मासूम

वीर अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर बह रहे हैदर कैनाल नाले के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। बारिश की वजह से वहां कीचड़ फैला था। अचानक पैर फिसलते ही वीर असंतुलित होकर नाले में जा गिरा। नाले के तेज बहाव ने उसे बहा लिया और साथी बच्चे चाहकर भी मदद नहीं कर पाए।

RELATED NEWS

Unnao Accident: खुशियों से मातम तक का सफर ,शादी से लौट रहे सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Lucknow Accident:रफ्तार, लापरवाही और दर्दनाक अंजाम! 12वीं के छात्र की कार से छह लोग कुचले, मासूम की मौत

February 13, 2026
Lucknow

Lucknow: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार ने ट्रेलर में मारी टक्कर, तीन की मौत

November 9, 2024

पिता को मिली हादसे की खबर

घटना की जानकारी बच्चों ने वीर के पिता नन्हे को दी। नन्हे कबाड़ का काम करते हैं और उस समय घर पर मौजूद थे। जानकारी मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और वीर को ढूंढने लगे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस और दमकल टीम ने चलाया सर्च अभियान

सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। हजरतगंज फायर स्टेशन से एफएसओ रामकुमार रावत अपनी टीम के साथ पहुंचे। घंटों सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन रात तक वीर का कुछ पता नहीं चल सका।

एनडीआरएफ की टीम भी उतरी

हालात गंभीर देख एनडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई। दोनों टीमों ने देर रात तक नाले के कई हिस्सों में तलाश की, यहां तक कि डीजीपी आवास के पास से गुजर रहे नाले पर भी सर्च अभियान चलाया गया।

सुबह बरामद हुआ शव,परिवार में कोहराम

अंततः गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वीर का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम बेटे की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए नाले की सुरक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि यदि किनारों पर रेलिंग या उचित प्रबंधन होता तो मासूम की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Tags: child drowningLucknow Accident
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Unnao Accident: खुशियों से मातम तक का सफर ,शादी से लौट रहे सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Lucknow Accident:रफ्तार, लापरवाही और दर्दनाक अंजाम! 12वीं के छात्र की कार से छह लोग कुचले, मासूम की मौत

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

Lucknow Accident:लखनऊ में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपा दिया। यह हादसा ऐसे समय हुआ, जब हाल ही...

Lucknow

Lucknow: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार ने ट्रेलर में मारी टक्कर, तीन की मौत

by Akhand Pratap Singh
November 9, 2024

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा काकोरी के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर...

Lucknow Accident

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा..शहीद पथ पर स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 6 बच्चें घायल

by Akhand Pratap Singh
August 9, 2024

Lucknow Accident: लखनऊ के शहीद पथ पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट...

Next Post
UP News

UP News : शारदीय नवरात्रों में हो कड़ी निगरानी...CM Yogi ने मिशन शक्ति की घोषणा कर अधिकारियों को दिए आदेश

India-Bangladesh

‘हिल्सा’ मछली से बढ़ेगी भारत-बांग्लादेश की दोस्ती, भेजी गई 8 ट्रक मछलियां...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist