Monday, March 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

भंडारे में प्रसाद लेने जा रहा था बच्चा, महिला टीचर की कार से हुआ हादसा, गांव में मचा हड़कंप

लखनऊ के मोहनलालगंज में तेज रफ्तार कार चला रही एक महिला टीचर ने 8 साल के मासूम को कुचल दिया। भंडारे में प्रसाद लेने जा रहे बच्चे की मौत से गांव में गुस्सा फैल गया और ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow car accident child death
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow car accident child death:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के इमलियाखेड़ा गांव में एक तेज रफ्तार कार ने 8 साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान अर्जुन पुत्र टिंकल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे अर्जुन गांव में सड़क किनारे चल रहे भंडारे में प्रसाद लेने जा रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रही एक वैगनआर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा करीब 30 मीटर तक घिसटता चला गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार को रोक लिया और कार चला रही महिला को पकड़ लिया। लोगों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चला रही महिला टीचर और कार में मौजूद अन्य लोगों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

RELATED NEWS

Unnao Accident: खुशियों से मातम तक का सफर ,शादी से लौट रहे सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Lucknow Accident:रफ्तार, लापरवाही और दर्दनाक अंजाम! 12वीं के छात्र की कार से छह लोग कुचले, मासूम की मौत

February 13, 2026
Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

September 18, 2025

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस महिला टीचर और उसकी कार को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायबरेली से लौट रही थी महिला टीचर

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कार चला रही महिला टीचर रायबरेली के एक स्कूल में पढ़ाती है। वह अपने दो अन्य महिला सहकर्मियों के साथ उसी कार से स्कूल गई थीं और शाम को वापस लौट रही थीं। इसी दौरान मोहनलालगंज क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

परिवार में मचा कोहराम

मासूम अर्जुन की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। अर्जुन अपने माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था। उसके बड़े भाई का नाम करन और बहन का नाम पल्लवी बताया जा रहा है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना के बाद अर्जुन के शव को मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान दुखी मां कमलेश पुलिसकर्मियों से लिपटकर बिलखती नजर आईं। पूरे गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक की लहर है।

Tags: child deathLucknow AccidentMohanlalganj news
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Unnao Accident: खुशियों से मातम तक का सफर ,शादी से लौट रहे सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Lucknow Accident:रफ्तार, लापरवाही और दर्दनाक अंजाम! 12वीं के छात्र की कार से छह लोग कुचले, मासूम की मौत

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

Lucknow Accident:लखनऊ में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपा दिया। यह हादसा ऐसे समय हुआ, जब हाल ही...

Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

Lucknow news:खेलते हुए बच्चे का पैर फिसला अचानक गिरा नाले में,डूबने से दर्दनाक मौत,शव देख घर में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
September 18, 2025

Lucknow news:राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पुराने किला इलाके में रहने...

child dies in wedding procession

Kanpur news : बारात में जश्न का माहौल बदला मातम में,घोड़े की लात से बच्चे की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
January 29, 2025

 child dies in wedding procession : कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक 6 साल के लड़के...

Lucknow

Lucknow: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार ने ट्रेलर में मारी टक्कर, तीन की मौत

by Akhand Pratap Singh
November 9, 2024

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा काकोरी के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर...

Lucknow Accident

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा..शहीद पथ पर स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 6 बच्चें घायल

by Akhand Pratap Singh
August 9, 2024

Lucknow Accident: लखनऊ के शहीद पथ पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों से भरी वैन पलट...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist