Site icon News1India

Luckhnow Crime News: युवती ने लगाई बाथरूम में आग, मौत

लखनऊ– प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिमखाना क्लब में आज सुबह एक युवती ने खुद को बाथरूम में बंद करके आग लगा ली। बाथरूम से धुआं निकलते देख लोगों ने दरवाजा तोड़ा दरवाजा तोड़ने के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आग जला शव बाथरूम में सुलग रहा है। आनन-फानन में शव को बाहर निकाला गया चेक किया गया तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

युवती के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि परिवार की तरफ से अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर व आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए गए हैं। जिमखाना क्लब के अंदर बने बाथरूम में सीमा नामक युवती जलता हुआ शव मिला था। एसीपी कैसरबाग प्रकाश चंद्र अग्रवाल और फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है। प्राथमिक जांच में निकल कर सामने आ रहा है कि युवती ने आत्मदाह किया है। हालांकि युवती के पास से कोई सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा कौशिक के मुताबिक सीमा के पिता देवी प्रसाद करीब 25 सालों से जिमखाना क्लब में काम कर रहे हैं। बाथरूम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने जब इसकी सूचना दी तो सीमा को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

Exit mobile version