Friday, January 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow में धर्मांतरण का खेल: चंगाई सभा में 50 से अधिक हिंदू बने निशाना, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जो बीमारियों के इलाज और आर्थिक मदद का लालच देकर 50 से अधिक हिंदुओं को ईसाई बना चुका था।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow arrest
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow conversion: राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बीमारियों को ठीक करने और आर्थिक मदद का झांसा देकर हिंदुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी अब तक 50 से अधिक लोगों का धर्मांतरण करा चुका है। चंगाई सभा नाम की बैठकों में वह खासतौर पर कम पढ़े-लिखे अनुसूचित जाति के लोगों को निशाना बनाता था। प्रार्थना सभा में बाइबिल पढ़ाई जाती, पवित्र जल छिड़का जाता और प्रोजेक्टर पर वीडियो दिखाकर लोगों को हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काया जाता। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ में धर्मांतरण का खेल पकड़ाया

Lucknow की निगोहां पुलिस ने बक्तौरीखेड़ा के रहने वाले मलखान उर्फ मैथ्यू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह पिछले दस वर्षों से इलाके में धर्मांतरण का खेल चला रहा था। आरोपी ने खुद भी ईसाई धर्म अपना लिया था और अपने परिवार का नाम बदल दिया था। इसके बाद अपने खेत में बने कमरे में चंगाई सभा आयोजित करता था। यहां गठिया, मिर्गी, सांस और अन्य बीमारियों से परेशान लोगों को बुलाकर झाड़-फूंक और प्रार्थना के जरिए इलाज का भरोसा देता था।

RELATED POSTS

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

December 11, 2025
Lucknow Mayor Sushma Kharwal

Lucknow में ‘नागरिकता जाँच’ से हड़कंप: 160 सफाईकर्मी भागे, महापौर ने NRC जाँच का किया ऐलान

December 4, 2025

कैसे चल रहा था धर्मांतरण का खेल

आरोपी मलखान लोगों को पहले बीमारियां ठीक करने का झांसा देता और फिर उन्हें आर्थिक मदद का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए राजी करता। बपतिस्मा देकर वह उनका धर्मांतरण कराता था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अब तक वह करीब 50 लोगों को धर्मांतरित कर चुका है। आरोपी के घर से बाइबिल और प्रचार सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Lucknow पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के निर्देश पर एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा की देखरेख में टीम बनाई गई थी। निगरानी और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को हुलास खेड़ा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस सफलता पर टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है।

फंडिंग की जांच

Lucknow एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी धर्मांतरण के बाद लोगों को आर्थिक मदद भी करता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उसे फंडिंग कहां से मिल रही थी। आरोपी और उसके परिजनों के बैंक खातों की जांच की जा रही है। इस मामले में हिंदू संगठनों ने पहले भी विरोध प्रदर्शन किया था।

यूपी में बनने वाला है सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किस जिले को पहुंचेगा सीधा लाभ ?

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Lucknow Mayor Sushma Kharwal

Lucknow में ‘नागरिकता जाँच’ से हड़कंप: 160 सफाईकर्मी भागे, महापौर ने NRC जाँच का किया ऐलान

by Mayank Yadav
December 4, 2025

Lucknow Mayor Sushma Kharwal: लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशियों और...

Lucknow

MBBS दाखिले का ‘महाघोटाला’: 100 करोड़ की ठगी! दो शातिर जालसाज लखनऊ से गिरफ्तार

by Mayank Yadav
November 27, 2025

Lucknow crime: लखनऊ में एमबीबीएस (MBBS) में दाखिला दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की सनसनीखेज ठगी करने वाले...

Lucknow

उन्नाव के परिवार का लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास: पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

by Mayank Yadav
November 23, 2025

Lucknow News: रविवार की सुबह लखनऊ का पॉश इलाका हजरतगंज उस वक्त सकते में आ गया जब गोल्फ चौराहे के...

मुख्तार के भाई से मीटिंग के बाद एक्शन में आए आजम खान, अखिलेश यादव से की मुलाकात और कर दिया बड़ा ऐलान

मुख्तार के भाई से मीटिंग के बाद एक्शन में आए आजम खान, अखिलेश यादव से की मुलाकात और कर दिया बड़ा ऐलान

by Vinod
November 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान जेल से बाहर आने के बाद दहाड़ रहे हैं। रामपुर के ‘खान साहब’ सियासी पिच...

Next Post
Asia Cup 2025

भारत की ऐतिहासिक जीत पर पाकिस्तान का बौखलापन, आगा ने फेंका रनर-अप चेक, ट्रॉफी विवाद पर भड़का बीसीसीआई

Kanpur

Kanpur में कानूनगो आलोक दुबे 30 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला, डीएम ने डिमोट कर लेखपाल बनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version