Site icon News1India

Lucknow Crime: मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या से सनसनी…संपत्ति विवाद का हो सकता है मामला, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow

Lucknow Crime: लखनऊ के बालागंज इलाके में एक बुजुर्ग पुजारी की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 75 वर्षीय हरि शरण महाराज उर्फ रामशरण शुक्ल, जो मूल रूप से माल के निवासी थे, अपने घर में मृत पाए गए। इस दुखद घटना ने परिवार और स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया। मृतक के परिवार का आरोप है कि पुजारी की हत्या लूटपाट के दौरान की गई, हालांकि पुलिस को अब तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस अब घटना को संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है। Lucknow एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने संकेत दिए कि वारदात में किसी करीबी व्यक्ति के शामिल होने की संभावना है, और अब मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पड़ोसियों ने दी सुचना 

यह वारदात उस समय हुई जब हरि शरण महाराज अपने मकान में अकेले थे। रात के समय उनकी पत्नी उर्मिला और बेटी रजनी जब खाना देने पहुंचीं, तो उन्होंने अपने पिता को खून से लथपथ पाया। यह देखकर उन्होंने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। परिवार ने घायल पुजारी को फौरन ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लूटपाट की आशंका से प्रारंभिक जांच

हरि शरण महाराज के बेटे उमाशंकर ने बताया कि उनके पिता की हत्या चार से पांच अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से दीवार फांदकर की। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने हरि शरण पर हमला तब किया जब वे जाग गए थे, और फिर उन्हें मृत समझकर भाग गए। हालांकि, पुलिस ने अब तक ऐसी किसी लूट की पुष्टि नहीं की है और घर में चोरी या लूटपाट के कोई भी स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं।

संपत्ति विवाद या व्यक्तिगत दुश्मनी के एंगल से जांच 

Lucknow पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरि शरण महाराज की संपत्ति को लेकर विवाद की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। यह बात भी सामने आई है कि हरि शरण की दो शादियां हुई थीं, हालांकि परिवार ने इस दावे से इनकार किया है। पुलिस का मानना है कि इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत दुश्मनी के पहलू की भी जांच की जानी चाहिए।

UP Madrasa: यूपी मदरसा एक्ट को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, 16 हजार मदरसों को राहत

Lucknow एडीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, “सभी प्राथमिक जांचों से यह संकेत मिलता है कि यह वारदात किसी करीबी व्यक्ति का काम हो सकता है। घर में कीमती सामान जैसे मोबाइल और रुपये वैसे ही पड़े मिले हैं, जिससे साफ है कि बदमाशों का मकसद केवल हत्या करना था। हत्या से किसे फायदा हो सकता है, इसका पता लगाने के लिए परिवार से भी गहराई से पूछताछ की जा रही है।”

पुलिस की कार्रवाई 

हरि शरण के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब संपत्ति विवाद, पारिवारिक रिश्तों और हत्या के पीछे की संभावित दुश्मनी की दिशा में जांच कर रही है। मामले की जांच करते समय पुलिस स्थानीय लोगों और परिवार से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Exit mobile version