Site icon News1India

Lucknow rape encounter: लखनऊ में तीन वर्षीय बच्ची से रेप के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत

Lucknow

Lucknow rape encounter: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप का दर्दनाक मामला सामने आया। इस घटना के बाद आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया। यह घटना आलमबाग थाना क्षेत्र में हुई, जहां बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद पुलिस से बचने की कोशिश की, लेकिन मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई।

घटना 5 जून की है, जब बच्ची के परिवार ने आलमबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। डीएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात को 5 जून को सुबह 10 बजे अंजाम दिया गया। Lucknow पुलिस ने आरोपी की स्कूटी के नंबर प्लेट के जरिए उसकी पहचान दीपक वर्मा के रूप में की। पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेंगलुरु भगदड़ पर CM ने CP-DCP-ACP समेत इन अफसरों को किया सस्पेंड, RCB के जिम्मेदार भी किए जाएंगे अरेस्ट

डीएसपी Lucknow आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी दीपक वर्मा के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, एक अवैध तमंचा, कारतूस और कुछ खोके बरामद हुए हैं। इससे पहले भी आरोपी पर एक केस चल रहा था। पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ में SHO आलमबाग की बुलेटप्रूफ जैकेट और गाड़ी पर गोलियां लगीं। डीसीपी मध्य द्वारा आरोपी की तलाश के लिए 5 टीम गठित की गईं। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला और जब रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दीपक वर्मा को गोली लगी, जिसको डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

पीड़िता की हालत भी गंभीर बताई जा रही है और लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में आज उसकी सर्जरी कराई जाएगी। इस घटना ने पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ा दी है और लोग इस दर्दनाक घटना की निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

इस घटना ने एक बार फिर से समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। Lucknow प्रशासन और Lucknow पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दर्दनाक घटना के बाद, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग उठ रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Exit mobile version