Lucknow Crime: 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म, परिजनों ने लाठी-डंडों किया बुरा हाल

लखनऊ में एक तांत्रिक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के बाद तांत्रिक भाग रहा था। इसी दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा।

Lucknow

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक तांत्रिक ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी तांत्रिक मासूम बच्ची को अपनी झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे तांत्रिक की झोपड़ी पर पहुंचे। लोगों को देखकर वह भागने लगा। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। Lucknow पुलिस आरोपी तांत्रिक से पूछताछ कर रही है।

शर्मनाक घटना लखनऊ के मोहनलालगंज की है। यहां रहने वाले मैकूलाल रावत झाड़-फूंक का काम करते हैं। उन्हें तांत्रिक के तौर पर जाना जाता है। पीड़िता के परिवार के मुताबिक, उनकी 6 साल की बेटी घर से बाहर थी। मैकूलाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह बच्ची को एक झोपड़ी में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची रोती रही। लेकिन दरिंदे तांत्रिक पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

पीड़ित बच्ची ने अपने परिवार को तांत्रिक की करतूत बताई

मासूम बच्ची आरोपी तांत्रिक से बचकर दर्द से तड़पती हुई घर पहुंची। बच्ची को रोता देख परिवार ने उससे पूछताछ की। वह तांत्रिक की करतूत से डरी और सहमी हुई थी। उसने अपने परिवार को उसकी करतूत बताई। बच्ची की बात सुनकर परिवार भड़क गया। वे गुस्से में तांत्रिक मैकूलाल की झोपड़ी पर पहुंचे। उनके हाथों में डंडे थे। परिवार को आता देख आरोपी तांत्रिक वहां से भागने लगा। पीड़िता के परिवार ने उसे पकड़ लिया।

Uttar Pradesh: संघ को भी ‘योगी’ ही पंसद, जानिए क्या है बड़ी वजह

परिवार ने तांत्रिक की पिटाई की

बच्ची के साथ की गई हैवानियत से परिवार काफी नाराज था। उन्होंने आरोपी तांत्रिक की पिटाई शुरू कर दी। परिजनों ने उसे लाठी-डंडों और लात-घूसों से जमकर पीटा। वह खुद को बचाने के लिए चिल्ला रहा था। आरोपी तांत्रिक की पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि 2-3 युवक भगवा कपड़े पहने एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। एक युवक उस पर डंडे बरसा रहा है। जबकि दूसरा उसे लात-घूसों से पीट रहा है। पीड़ित लड़की के परिजनों ने आरोपी तांत्रिक की पिटाई करने के बाद उसे Lucknow पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version