Site icon News1India

Lucknow सीएम आवास के पास दर्दनाक घटनाः बुलंदशहर के अजय कुमार ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

Lucknow

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना घटी जब बुलंदशहर जिले के अजय कुमार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना सीएम आवास से कुछ ही दूरी पर लामार्ट चौराहे के पास हुई। स्थानीय लोगों ने युवक की अचानक बिगड़ती तबियत देख पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में अजय को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अजय ने अस्पताल जाते समय खुद जहर खाने की बात कही थी। घटना से इलाके में सन्नाटा छा गया है और पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

घटना का विवरण

अजय कुमार, 45 वर्षीय, बुलंदशहर के तातारपुर गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अजय को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की जांच

Lucknow पुलिस के मुताबिक, अजय कुमार ने 2014 में आटा चक्की शुरू की थी। उसी साल, बिजली विभाग द्वारा लगाया गया ट्रांसफार्मर दोबारा जल गया। विभाग ने उनसे 70 प्रतिशत राशि जमा करने के लिए कहा, जिसके बाद उनकी चक्की बंद पड़ी थी। इस विवाद और आर्थिक परेशानी के कारण माना जा रहा है कि अजय ने यह कदम उठाया। Lucknow पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की समीक्षा कर रही है।

Exit mobile version