Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lulu Mall: अब नोएडा में भी खुलेगा लुलु मॉल, जानिए क्या है लोकेशन और प्लान

Anu Kadyan by Anu Kadyan
February 14, 2023
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज हम नोएडा वासियों के लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं। नोएडा वालों को जल्द ही एक शानदार मॉल मिलने वाला है। दरअसल कहा जा रहा है कि यूएई का लुलु ग्रुप नोएडा में अपना मॉल खोलने जा रहा है। ग्रुप ने इसके लिए नोएडा अथॉरिटी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

क्या झांसी में भी बनेगा लूलू मॉल

UAE के लुलु ग्रुप ने पिछले साल ही 11 जुलाई को राजधानी लखनऊ में अपना यूपी का पहला मॉल खोला था। अब दिल्ली एनसीआर के नोएडा में भी एक मॉल और फाइव स्टार होटल खुलने जा रहा है। जिसके लिए कंपनी ने नोएडा अथॉरिटी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। हालांकि इससे पहले झांसी में भी मॉल बनने की बात सामने आई थी। इसी प्रस्ताव के साथ ग्रुप ने उद्योग विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। कंपनी ने मॉल के अलावा झांसी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का भी प्रस्ताव रखा, जिससे फूट प्रोसेसिंग यूनिट का 100 फीसदी उत्पादन का निर्यात होगा

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Noida industrial plots

नोएडा में एमओयू का ‘फर्जी खेल’ खत्म: जमीन डकार कर बैठे उद्योगपतियों पर गिरी गाज, 76 प्लॉट निरस्त!

January 16, 2026

नोएडा में कहा खुलेगा लुल मॉल

लुलु ग्रुप के यूएई स्थित स्पोक्सपर्सन ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 108 में नोएडा का लुलु मॉल खुलेगा। नोएडा अथॉरिटी इस प्रोजेक्ट के लिए 12.5 एकड़ जमीन देने वाला है। इस पूरे प्रोजेक्ट में ढाई हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का निवेश होगा। वहीं हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि “जैसे ही जमीन उन्हें हैंडओवर हो जाएगा प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। काम शुरू होने के ढाई से तीन साल के बीच मॉल तैयार हो जाएगा।”

प्लान के अनुसार इस मॉल में 300 से ज्यादा घरेलू व विदेशी ब्रैंड्स के आउटलेट्स होंगे। आईमैक्स के साथ ही 15 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन भी होंगी और 3000 लोगों के बैठने की कैपेसिटी वाला फूड कोर्ट बनाया जाएगा।

मेगा मल्टी लेवल कार पार्किंग की होगी सुविधा

यह मॉल लखनऊ मॉल से काफी बड़ा होगा, जिसमें कॉम्पलेक्स में एक फाइव स्टार होटल प्रोजेक्ट और मेगा मल्टी लेवल कार पार्किंग सुविधा होगी। इस लुलु मॉल में हाइपरमार्केट के अलावा नोएडा के इकोटेक-10 में फूड पार्क की भी योजना बनाई जा रही है।

वहीं MOU के अनुसार नोएडा के अलावा लुलु लगभग 5000 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या और प्रयागराज में शॉपिंग मॉल और हाइपरमार्केट खोलेगा। फिलहाल ग्रुप के लखनऊ, कोच्चि, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में हाइपरमार्केट हैं।

Tags: location and planlucknowLuLu MallNews1IndiaNoida
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Noida industrial plots

नोएडा में एमओयू का ‘फर्जी खेल’ खत्म: जमीन डकार कर बैठे उद्योगपतियों पर गिरी गाज, 76 प्लॉट निरस्त!

by Mayank Yadav
January 16, 2026

Noida industrial plots: नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक विकास को रफ्तार देने और भू-माफियाओं पर नकेल कसने...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Noida New Year Youth debt

किस्त पर खुशियां: नोएडा के ‘रईस’ युवा, जेब में छेद और सिर पर 14 करोड़ का कर्ज!

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Noida New Year Youth debt: उत्तर प्रदेश के शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा में 'ऋणम कृत्वा घृतं पिबेत्' (कर्ज लेकर...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Next Post

कब होगा Vivo Y56 5G लॉन्च जानकारी हुई लीक, किफायती होगी कीमत

लूट और दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ मंगल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist