Site icon News1India

महा-EXIT POLL: यूपी में बीजेपी को मिल रही है बढ़त, सपा राज्य में सबसे बढ़ी पार्टी बनकर उभर रही है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा समेत सभी 5 राज्यों में चुनाव समाप्त हो चुके है। इन चुनावों पर महा-EXIT POLL के अनुसार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलते हुए दिख रही है तो वही उत्तराखंड में कांग्रेस बाजी मारती हुई नजर आ रही है।

हालांकि उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी इस बात का पता तो 10 मार्च को ही चल पाएगा, लेकिन एग्जिट पोल से कुछ हद तक तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। महा-EXIT POLL में जानिए किस पार्टी को मिल रही हैं कितनी सीटें-

एबीपी सी वोटर का एग्जिट पोल
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को यूपी में 228 से 244 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन को इस एग्जिट पोल में 132 से 148 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं बीएसपी 13-21 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इसके अलावा कांग्रेस को 4-8 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया
वहीं दूसरी ओर इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 288-326 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं सपा गठबंधन को इस पोल में 71-101 सीटें मिल सकती हैं। बीएसपी के इस पोल में 3-9 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस के खाते में इस पोल में 1-3 सीटें आ सकती हैं।

टाइम्स नाऊ वीटो
टाइम्स नाऊ वीटो के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 225 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सपा गठबंधन को 151 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। बीएसपी को इस एग्जिट पोल में 14 सीटें मिलने का दावा किया गया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 9 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

टीवी9 भारतवर्ष पोलस्टार्ट
टीवी9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में बीजेपी को 211-225 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी प्लस को 146 से 160 सीटें मिल सकती हैं। बीएसपी को 14-24 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं, इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 4-6 सीटें जा रही हैं।

न्यूज 24 टुडे चाणक्य
चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को यूपी में 294 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। समाजवादी पार्टी गठबंधन को 105 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा बीएसपी को 2 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस 1 सीट जीतती हुई दिख रही है।

Exit mobile version