सीएम योगी के सपनों की ढाल बना महराजगंज, पांचवी बार अव्वल रहने का कैसे बना रिकॉर्ड?

राजस्व एवं विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए माह नवम्बर की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद महराजगंज ने लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Maharajganj

Avimukt Pandey, Maharajganj। जिले को राजस्व व विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए नवंबर माह की सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में जनपद महराजगंज को लगातार पांचवी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राजस्व व विकास की संयुक्त रैंकिंग में महराजगंज जिले को 89.20 प्रतिशत अंक मिला है। 89.10 प्रतिशत अंक के साथ बहराइच दूसरे व 88.80 प्रतिशत अंक के साथ हमीरपुर तीसरे स्थान पर है।अंबेडकरनगर और बुलंदशहर को क्रमशः चौथा व पांचवा स्थान मिला है। इस सफलता पर डीएम अनुनय झा ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।

लगातार अव्वल रहने पर जिलाधिकारी ने दी बधाई

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि लगातार पांचवी बार पहला स्थान हासिल करना वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि है। इसे आगे भी बनाए रखने की जरूरत है। इसके लिए पूरे मनोयोग से पूरी टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने इस उपलब्धि को कुशल नेतृत्व और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी जनपद इसी प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगा। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक कुशलता को दर्शाती है, बल्कि जन-कल्याण के प्रति जनपद की प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करती है तथा इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी।

यह भी पढ़ें : फेयर एंड हैंडसम कंपनी के खिलाफ लड़के ने दर्ज कराया केस, गोरा होने पर…

सामूहिक प्रयास से मिली सफलता – सीडीओ

जनपद की इस बड़ी उपलब्धि पर सीडीओ अनुराज जैन ने कहा कि डीएम के नेतृत्व में पूरी टीम ने सामूहिक प्रयास से अपनी टॉप पोजिशन बनाए रखी है। कहा कि हर परियोजना की गहन समीक्षा करते हुए स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने की जरूरत है। ऐसा कर ही प्रदर्शन को बरकरार रखा जा सकता है।

Exit mobile version