Site icon News1India

एक खबर ने अटका दी अभिभावकों के हलक में जान, पुलिया बन जाती यमराज, कुछ ऐसा हुआ कि दहशत में आ गए लोग

महराजगंज । जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी ग्राम सभा बैरिया में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक प्राइवेट स्कूल की बस नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनहा बिजौली के एक स्कूल की बस करीब 15-20 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जब बस बैरिया नहर पुल के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया की जर्जर हालत के कारण यह हादसा हुआ है।

जर्जर पुलिया पर अक्सर होते हैं हादसे

यह पुलिया पहले से ही क्षतिग्रस्त थी और इस तरह की दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बस को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया की हालत काफी खराब है और इस पर से गुजरना काफी जोखिम भरा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पुलिया की मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

बाल बाल बचे बच्चे, अभिभावकों ने ली राहत की सांस

हादसे के समय बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। इस घटना से बच्चों और उनके अभिभावकों में दहशत का माहौल है। बच्चों ने बताया कि बस अचानक से अनियंत्रित हो गई और वे डर गए थे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, पुलिया की हालत का भी जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इस पुलिया की मरम्मत कराई जाएगी।

Exit mobile version