Maharajganj: “बेटा विदेश कमाने गया, देवर की बाहों में मिली बहू, ससुर ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर हुआ हंगामा”

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक ससुर ने अपनी बहू को देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। जब ससुर ने दोनों को टोका और समझाने की कोशिश की, तो दोनों ने गुस्से में आकर ससुर की पिटाई कर दी।

Maharajganj

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज (Maharajganj) में एक ससुर ने अपनी बहू को देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। जब ससुर ने दोनों को टोका और समझाने की कोशिश की, तो दोनों ने गुस्से में आकर ससुर की पिटाई कर दी।

घायल ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ससुर ने थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

पति विदेश में, पत्नी मना रही रंगरलियां 

यह घटना महाराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय महिला, जिसका पति रोजगार के लिए विदेश गया हुआ है, अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल में रह रही है। इस दौरान उसका अफेयर उसके पति के मामा के लड़के से हो गया, जो कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें : AAP का बड़ा ऐलान, आज दोपहर 12 बजे दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री

ससुर ने बहू को रंगे हाथों पकड़ा

ससुर ने बताया कि जब उनके साले का बेटा बार-बार घर आने लगा, तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया। एक दिन उनकी बहू डॉक्टर के पास जाने का बहाना बनाकर घर से निकली। शक होने पर ससुर ने उसका पीछा किया और अपनी बहू को ममेरे देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया।

ससुर ने उन्हें समझाने की कोशिश की और भाभी-देवर के रिश्ते की मर्यादा की याद दिलाई, लेकिन इससे बहू और उसका प्रेमी नाराज हो गए और मिलकर ससुर की पिटाई कर दी।

Exit mobile version