Sunday, November 22, 2026 1:49 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Online Map Approval: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, नक्शा पास कराने के लिए नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

Online Map Approval: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, नक्शा पास कराने के लिए नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

योगी सरकार ने घर और दुकान का नक्शा ऑनलाइन पास कराने की सुविधा शुरू की है। लखनऊ से शुरू हुई यह सेवा फास्टपास सिस्टम के जरिए मिनटों में मानचित्र स्वीकृत कर आम लोगों को बड़ी राहत देगी।

by SYED BUSHRA
02/01/2026

Map Approval Online:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए साल के मौके पर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब घर या दुकान का नक्शा पास कराने के लिए विकास प्राधिकरण के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने भवन मानचित्र (मैप) को ऑनलाइन आवेदन और ऑनलाइन पास कराने की सुविधा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था से लोगों का समय बचेगा और अनावश्यक परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।
इस सुविधा की शुरुआत सबसे पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने की है। आने वाले समय में इसे प्रदेश की अन्य विकास प्राधिकरणों में भी लागू किया जाएगा, जिससे दूसरे शहरों के लोगों को भी इसका सीधा फायदा मिल सके।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने क्या जानकारी दी

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि अब भवन का नक्शा पास कराने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। एक क्लिक में नक्शा स्वीकृत हो जाएगा। एलडीए ने नए बिल्डिंग बायलॉज के तहत फास्ट ट्रैक सिस्टम ‘फास्टपास’ (Fastpas) लागू कर दिया है।
इस नए सॉफ्टवेयर की मदद से भूखंड का मालिक अपने मकान या दुकान का नक्शा खुद ही पास करा सकता है। इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा और कुछ ही मिनटों में मानचित्र स्वीकृत हो जाएगा।

किन भवनों के लिए मिलेगी यह सुविधा

एलडीए के अनुसार, फास्टपास प्रणाली के तहत 100 वर्गमीटर तक के आवासीय भवन और 30 वर्गमीटर तक के व्यावसायिक (कमर्शियल) भवनों का नक्शा संपत्ति का मालिक स्वयं पास कर सकेगा। यह सुविधा छोटे भवन निर्माण करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

RELATED NEWS

No Content Available

कहां और कैसे करें आवेदन

नक्शा पास कराने के लिए लोगों को https://map.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और आसान रखी गई है।

सबसे पहले पोर्टल पर नाम और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर मानचित्र अपलोड किया जा सकेगा। पोर्टल पर ही निर्धारित शुल्क की गणना होगी और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी मिलेगी।

आवेदन सबमिट होते ही सिस्टम अपने आप तय मानकों के आधार पर मानचित्र की जांच करेगा। यदि सभी नियम पूरे होते हैं, तो कुछ ही मिनटों में नक्शा पास हो जाएगा।

मानचित्र पास करते समय किन बातों का रखना होगा ध्यान

मानचित्र पास कराने के दौरान यह जरूरी होगा कि भूखंड का लैंड यूज मास्टर प्लान के अनुसार हो। आवेदन में भूखंड की सही लोकेशन, आसपास की सड़कों की लंबाई और चौड़ाई, प्रस्तावित भवन की ऊंचाई, कवर्ड एरिया, फ्रंट, साइड और रियर सेटबैक की जानकारी देनी होगी।

इसके अलावा प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग व्यवस्था से जुड़ा पूरा विवरण भी देना जरूरी होगा। सभी जानकारी सही पाए जाने पर पोर्टल से स्वतः प्रमाणित मानचित्र और सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

आम लोगों को क्या होगा फायदा

इस नई व्यवस्था से लोगों का समय, पैसा और मेहनत तीनों की बचत होगी। साथ ही भ्रष्टाचार और दलालों की भूमिका भी खत्म होगी। सरकार का यह कदम डिजिटल शासन की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
GDA Utsav Bhawan

बजट में होगा 'शाही' धमाका: गाजियाबाद में फाइव स्टार जैसी शादियों के लिए GDA बना रहा 'उत्सव भवन'!

Mobile Theft Case: पुलिस सुस्त, युवती बनी मिसाल, अपने हुनर और हौसले से मोबाइल लुटेरों के अड्डे तक खुद पहुंच गई

Mobile Theft Case: पुलिस सुस्त, युवती बनी मिसाल, अपने हुनर और हौसले से मोबाइल लुटेरों के अड्डे तक खुद पहुंच गई

India bullet train

बुलेट ट्रेन का इंतजार खत्म! 15 अगस्त को सूरत से होगी शुरुआत, मुंबई-अहमदाबाद का किराया उड़ा देगा होश।

POPULAR POST

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

CNG Car : स्विफ्ट या ग्रैंड i10 निओस, कौन-सी कार पड़ेगी सस्ती? कीमत से माइलेज तक पूरा हिसाब

November 16, 2026
Wedding Season 2026

Wedding Season : दिल्ली-NCR में बरसेगा पैसा, क्या शादी ब्याह से होगा 6 लाख करोड़ का कारोबार?

November 20, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
Ayodhya 14 Kosi Parikrama 2026

Ayodhya Traffic : 14 कोसी परिक्रमा के दौरान कहां कहां रहेगा वाहनों पर प्रतिबंध, जानिए कौन से रास्ते अपनाएं?

November 17, 2026
UP Blackout Mock Drill

Blackout Drill : यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे बंद होगी बिजली? क्यों हो रही आपात अभ्यास की तैयारी

November 22, 2026
Kanpur Chemical Factory Fire

Factory Fire : कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ड्रमों में धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

November 18, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India