Site icon News1India

अमरोहा में हुई शादी का बना खेल, रात में दुल्हन ने दुल्हे से कही ऐसी बात की तुरंत देना पड़ा तलाक

Amroha Crime

Amroha News : कहते हैं कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह एक मजाक बन जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सामने आया है। यहां दूल्हा अपनी दुल्हनिया को ससुराल लेकर आया, और सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन सुहागरात के दौरान जब दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया, तो वह ऐसी बात बोली जिसे सुनकर दूल्हा हैरान रह गया।

​दुल्हन ने कहा, “मुझे मत छूना। मैंने तो मजाक-मजाक में यह शादी की है।”​ दूल्हा समझ नहीं पाया कि अचानक दुल्हन को क्या हो गया। उसने दुल्हन से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि उसकी शादी सिर्फ मजाक था। उसे फोटोशूट का शौक था, इसलिए उसने अपनी शादी का फोटोशूट करवाने का सोचा, लेकिन असल में वह शादी नहीं करना चाहती थी। उसने कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है, बल्कि वह किसी और से प्रेम करती है।

48 घंटे बाद देना पड़ा तलाक

इस बात की जानकारी दूल्हे(Amroha News) के परिवार तक पहुंची, जिन्होंने दुल्हन के परिवार को बुलाया। स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और जमकर हंगामा हुआ। दुल्हन ने जिद पकड़ ली कि उसे तुरंत तलाक चाहिए। मामला इतना बढ़ गया कि पंचायत को बुलाना पड़ा। आखिर में दूल्हे को शादी के केवल 48 घंटे बाद ही तलाक देना पड़ा। दहेज में लाया गया सारा सामान भी दुल्हन के परिवार को लौटाना पड़ा। इस घटनाक्रम से दूल्हा इतना आहत हुआ कि उसने फैसला किया कि वह शहर छोड़कर दिल्ली चला जाएगा।

12 दिन में हुई थी शादी

यह घटना अमरोहा के एक क्षेत्र में घटित हुई। वहां एक लड़की का रिश्ता उसी शहर के एक लड़के के साथ तय हुआ। सिर्फ 12 दिन के भीतर ही उनकी शादी हो गई। दुल्हन के परिवार ने शादी में भरपूर खर्च किए और दहेज भी दिया। दोनों परिवार इस शादी से बहुत खुश थे, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह खुशी चंद घंटों तक ही सीमित रहेगी।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव का हमला, कहा- सरकार अपनी छिपा रही नाकामी

शादी के बाद, जब दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची, तो वहां सभी रस्में पूरी की गईं। ​लेकिन सुहागरात के समय, दुल्हन ने दूल्हे से तलाक मांगने का निर्णय लिया।​ इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की है, फिर भी यह घटना अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।

Exit mobile version