Site icon News1India

‘गजब’ 60 साल की मामी को हुआ 22 वर्ष के भांजे से लव, 7 बच्चे-पति से ‘खेला’ कर ‘मैडम जी’ हुई प्रेमी के साथ ‘छूमंतर’

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मामी-भांजे की प्रेम कहानी सामने आई है। यहां के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे अचली गांव निवासी सात बच्चों की मां अपने 22 साल के प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। प्यार में पागल महिला ने घर से तीन लाख की नकदी भी अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पति ने बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचकर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अचली गांव निवासी राजकुमार पासी परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। वह एक फार्म हाउस पर माली का काम करते हैं। राजकुमार ने 2 अगस्त को अपनी पत्नी ललती को गांव भेजा था। साथ में 3 लाख नकद भी दिए थे। गांव में निर्माणाधीन मकान की छत डलवाई जा सके। एक सप्ताह बीतने के बाद जब राजकुमार ने गांव में अपने भाइयों से संपर्क कर निर्माण की जानकारी ली तो यह जानकर हैरान रह गया कि न तो पत्नी गांव पहुंची और न ही मकान निर्माण का कोई सामान खरीदा गया।

पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी दिल्ली से सीधे हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के देवैचा (मजरा लाही) गांव पहुंची। यहां वह 22 साल के भांजे उदयराज के साथ उसके घर में रहने लगी। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि मैं रिश्तेदारों के साथ देवैचा गांव पहुंचा तो पत्नी ने साफ तौर पर कह दिया कि उसने उदयराज के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। जब पति ने बच्चों की दुहाई दी, तो पत्नी ने यह कहकर चौंका दिया कि ‘अब बच्चों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

निराश और आहत राजकुमार अंततः अपने सात बच्चों के साथ कोतवाली महराजगंज पहुंचा और तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। महिला के प्रेमी के साथ भागने पर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट लिख रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि यह घटना सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि सामाजिक मूल्यों, पारिवारिक ज़िम्मेदारियों और बच्चों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मसला है। ज़रूरत है कि ऐसे मामलों को केवल ‘प्रेम प्रसंग’ कहकर टालने के बजाय, गंभीर सामाजिक और कानूनी नजरिए से देखा जाए।

 

 

Exit mobile version