Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

“तू मेरी नहीं हुई, तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा” – मऊ में युवती पर तेजाब हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मऊ में एक सिरफिरे आशिक ने युवती पर तेजाब फेंका, क्योंकि उसकी शादी किसी और से तय हो गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मुख्य आरोपी चार बच्चों का पिता है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Mau
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mau Acid Attack: यूपी के मऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी नाकामी का गुस्सा युवती पर तेजाब फेंककर निकाला। आरोप है कि 25 वर्षीय युवती की शादी एक दूसरे युवक से तय हुई थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की। घटना मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव की है, जहां युवती पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने तेजाब फेंका। युवती का चेहरा, गला और कंधा बुरी तरह झुलस गए हैं। उसे गंभीर हालत में आज़मगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मुख्य आरोपी चार बच्चों का पिता है।

सिरफिरे आशिक की दहशत

मऊ में 23 मई को युवती की तिलक और 27 मई को शादी तय हुई थी। वह बैंक से पैसे निकालकर लौट रही थी, जब दो नकाबपोश बाइक सवारों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। युवती का चेहरा, गला और कंधा गंभीर रूप से झुलस गया, और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवती के शरीर का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है।

RELATED POSTS

Mau Dalit assault case

‘DM बनोगे तो हमारा काम कौन करेगा?’, Mau में दलित छात्र की पिटाई पर 3 महीने बाद मचा बवाल

January 16, 2026
Mau

मऊ का डॉन बना ‘घर का दुश्मन’: काका ने सरेआम किया फायर, पैसों के लिए सगे बेटे पर चलाई गोलियां, थर्राया इलाका।

December 28, 2025

हमलावर का चौंकाने वाला बयान

पीड़िता ने अस्पताल में Mau पुलिस को बताया कि हमलावरों में से एक ने कहा, “तू मेरी नहीं हुई, तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।” गिरफ्तार किए गए हमलावर राम जनम सिंह पटेल की पहचान हुई है, जो युवती से पिछले पांच साल से प्रेम संबंध रखता था। जब उसे यह पता चला कि युवती की शादी किसी और से तय हो गई है, तो उसने अपने दो साथियों मनोज और सुरेन्द्र के साथ मिलकर इस खौ़फनाक साजिश को अंजाम दिया।

मुख्य आरोपी का दिल दहला देने वाला बयान

Mau पुलिस ने जब मुख्य आरोपी से पूछताछ की, तो उसने खुलासा किया कि वह पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। उसने बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था और इसी वजह से उसने इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

Mau पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल, युवती अस्पताल में जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रही है।

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Tags: Mau
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Mau Dalit assault case

‘DM बनोगे तो हमारा काम कौन करेगा?’, Mau में दलित छात्र की पिटाई पर 3 महीने बाद मचा बवाल

by Mayank Yadav
January 16, 2026

Mau Dalit assault case: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट...

Mau

मऊ का डॉन बना ‘घर का दुश्मन’: काका ने सरेआम किया फायर, पैसों के लिए सगे बेटे पर चलाई गोलियां, थर्राया इलाका।

by Mayank Yadav
December 28, 2025

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपराध जगत का पुराना नाम रमेश सिंह काका एक बार फिर सुर्खियों...

Mau MLA Abbas Ansari

Mau MLA Abbas Ansari को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2 साल की सजा पर रोक, विधायकी बरकरार

by Mayank Yadav
August 20, 2025

Mau MLA Abbas Ansari: मऊ सदर सीट से सुभासपा विधायक और दिवंगत बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को...

Mau

Mau सदर सीट पर क्यों अड़े ओमप्रकाश राजभर? मुख्तार के बेटे के बाद अब बृजेश सिंह के सामने खड़ा कर सकते हैं अपना उम्मीदवार

by Mayank Yadav
July 3, 2025

Mau by-election: उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट पर राजनीतिक गर्मी तेज हो गई है। अंसारी परिवार की पारंपरिक...

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

by Vinod
June 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अब मऊ में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर नहीं होंगे। अगर वह चाहेंगे भी तो हम ऐसा नहीं...

Next Post
अब नारियल पानी वाला आपको ठग नहीं पाएगा इसमें पानी है या नहीं, जानिए पहचानने के आसान तरीक़े

अब नारियल पानी वाला आपको ठग नहीं पाएगा इसमें पानी है या नहीं, जानिए पहचानने के आसान तरीक़े

World laughter day 2025: क्या जानवर भी हंसते हैं, जानिए हंसी से जुड़े दिलचस्प फायदे

World laughter day 2025: क्या जानवर भी हंसते हैं, जानिए हंसी से जुड़े दिलचस्प फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist