Saturday, January 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mayawati Slams BJP: गरीबों को बसाने की बजाय उजाड़ रही सरकार… मायावती का भाजपा पर हमला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों को बसाने के बजाय उजाड़ रही है। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी करार दिया और कहा कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
Mayawati
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati Slams BJP: बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों के हक की अनदेखी कर रही है और उनकी समस्याओं को हल करने के बजाय उन्हें भिखारी बनाने पर तुली हुई है। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की राह पर चल रही है और जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों को हवा-हवाई बताते हुए कहा कि देश की गरीब, दलित और पिछड़ी जातियों को विकास से दूर रखा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है और सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने बजट में किए गए दावों को महज दिखावा करार दिया और कहा कि गरीबों के लिए रखे गए फंड का सही उपयोग नहीं हो रहा।

सरकार पर झूठे वादों का आरोप

Mayawati ने भाजपा सरकार पर झूठे वादों का आरोप लगाते हुए कहा कि “अच्छे दिनों” की बातें केवल प्रचार का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देने और गरीबी दूर करने में पूरी तरह विफल रही है। गरीबों को राहत देने के बजाय उनके घर उजाड़े जा रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति और बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें बजट में बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है। सरकार 50% भी अपने वादों को पूरा नहीं कर पाती।

RELATED POSTS

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

January 15, 2026
Mayawati

बाल-बाल बचीं मायावती! जन्मदिन की प्रेस वार्ता में अचानक भड़की आग, सुरक्षा घेरे में बाहर निकलीं ‘बहन जी’

January 15, 2026

गरीबों को टारगेट किया जा रहा

Mayawati ने आरोप लगाया कि सरकार कानून और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर गरीबों, दलितों और पिछड़ों को टारगेट कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म विशेष के लोगों को परेशान किया जा रहा है और उनके खिलाफ लगातार अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के विकास के लिए बजट में फंड तो रखा जाता है, लेकिन उसका सही इस्तेमाल नहीं होता और अंत में वह पैसा दूसरी योजनाओं में खर्च कर दिया जाता है।

पूंजीपतियों को फायदा, गरीबों को नुकसान

Mayawati ने कहा कि सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यूपी को ग्रोथ इंजन बताने का दावा कर रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में गरीबों के लिए काम करना चाहती है, तो उसे जमीनी स्तर पर बदलाव लाने होंगे और केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा।

यहां पढ़ें: खालिस्तानियों की जुर्रत विदेश मंत्री जयशंकर को किया ‘टच’, बड़ी चूक के बाद भारत का ब्रिटेन पर पलटवार
Tags: Mayawati
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Mayawati

बाल-बाल बचीं मायावती! जन्मदिन की प्रेस वार्ता में अचानक भड़की आग, सुरक्षा घेरे में बाहर निकलीं ‘बहन जी’

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Press Conference Short Circuit Fire Incident,: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आज...

Mayawati

UP की राजनीति में हलचल! मायावती के 70वें जन्मदिन पर योगी ने मांगी दुआ, तो अखिलेश ने दी भाजपा को पटखनी

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Birthday: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती आज अपना 70वां...

Mayawati

बुआ मायावती की गोद में आई ‘नन्हीं बहनजी’, भतीजे आकाश आनंद के घर गूंजी किलकारी!

by Mayank Yadav
December 25, 2025

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद के घर बेटी के रूप...

Mayawati

पश्चिमी यूपी में BSP का शक्ति प्रदर्शन: मायावती 6 दिसंबर को नोएडा में करेंगी विशाल रैली

by Mayank Yadav
November 27, 2025

Mayawati BSP Noida rally: कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में सफल रैली के बाद, बहुजन समाज...

Next Post
Nagpur News

पतंजली का न्यू प्लान, नागपुर में शुरू होगा 'मेगा फूड एंड हर्बल पार्क, कई युवाओं को मिलेगा रोजगार!

Supreme Court

Supreme Court slams UP Govt: सुप्रीम कोर्ट की सख्त फटकार... यूपी सरकार अपने खर्च पर फिर बनाए गिराए गए मकान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist