Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

डॉक्टर हैं या गैंगस्टर? Badaun में MBBS स्टूडेंट्स पर FIR, नर्सिंग छात्रों से मारपीट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में मेडिकल छात्रों की गुंडागर्दी सामने आई। वायरल वीडियो में MBBS स्टूडेंट्स नर्सिंग छात्रों से लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट करते दिखे। पुलिस ने 10 आरोपियों पर FIR दर्ज कर छह को गिरफ्तार किया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Badaun
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Badaun fight video: उत्तर प्रदेश के बदायूं में मेडिकल छात्रों का गजब रंग देखने को मिला, जहां सफेद कोट पहनने वाले MBBS स्टूडेंट्स ने ऐसा बवाल काटा कि पूरा मोहल्ला दहल उठा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में डॉक्टर कहलाने वाले छात्र नर्सिंग स्टाफ से लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट करते दिखाई दिए। गली-कूचों में गुंडों की तरह हंगामा कर रहे इन छात्रों को देखकर लोग दंग रह गए। मामला उजागर होते ही Badaun पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की शिकायत पर दस MBBS छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना न सिर्फ मेडिकल कॉलेज की साख पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि भविष्य के डॉक्टरों के चरित्र पर भी गंभीर बहस छेड़ गई है।

बदायूं में कानून से बेखौफ युवकों की गुंडई

लाठी-डंडों से मारपीट,पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मारपीट कर रहे युवक राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र बताए जा रहे

वीडियो देखा जा सकता है कि एक पेशेवर अपराधी की तरह कई युवक एक युवक को बुरी तरह बेरहमी से पिटाई कर रहे है#Badayun pic.twitter.com/kVHkhVVC83

— M.H.Ansari❤️🇮🇳 (@hai_mahmoodul) September 29, 2025

RELATED NEWS

Badaun

बीवी निकली ‘धंधेवाली’ और सास बनी ‘मैडम’, पुलिस के सामने फफक पड़ा लाचार पति!

January 22, 2026
Badaun

छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब: 4 गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए समिति गठित

November 24, 2025

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

रविवार को Badaun शहर में वायरल हुए इस वीडियो ने तहलका मचा दिया। फुटेज में साफ दिखा कि मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र खुलेआम लाठी-डंडे, ईंट-पत्थरों से हमला कर रहे हैं। चिल्लाहट, गाली-गलौज और पथराव के बीच इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित की शिकायत और FIR दर्ज

यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का है। बीएससी नर्सिंग छात्र वीर प्रताप यादव ने FIR दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि 28 सितंबर को सुबह करीब 11:50 बजे MBBS छात्र—डॉ. मेघांशु सिंह (जेआर), शिवांग मणि त्रिपाठी, अखिलेश यादव, तुषार, रवि गुप्ता, रितुराज सिंह, विन्दल, अभिषेक गिरि और रवि सिंह समेत अन्य लोग उनके किराये के मकान पर पहुंचे और जमकर मारपीट की।

घायल छात्र और धमकी

पीड़ित पक्ष के छात्र तन्मय प्रताप, यश तोमर, मोहित तिवारी, अमन यादव, अंकित गुप्ता और अनुज शर्मा को मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आईं। अमन यादव को सबसे ज्यादा चोटें लगीं। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने दुबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे नर्सिंग छात्रों में दहशत फैल गई है।

पुलिस की कार्रवाई और सवाल

Badaun पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 MBBS छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और 6 को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि सभी आरोपियों पर विधिक कार्रवाई चल रही है। वहीं, सवाल यह उठ रहा है कि जब मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर खुद ही गुंडागर्दी पर उतर आएं, तो समाज उनके हाथों अपनी जान कैसे सुरक्षित समझे? वायरल वीडियो ने इन “मुन्ना भाई डॉक्टरों” के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वालों को मिली अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव ने किया बड़ा ऐलान

Tags: badaun
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Badaun

बीवी निकली ‘धंधेवाली’ और सास बनी ‘मैडम’, पुलिस के सामने फफक पड़ा लाचार पति!

by Mayank Yadav
January 22, 2026

Badaun News: यूपी के बदायूं जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक...

Badaun

छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब: 4 गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए समिति गठित

by Mayank Yadav
November 24, 2025

Badaun school controversy: उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक गंभीर मामला सामने आया है,...

बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली ने मचाई दहशत, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार, जिसने खड़े किए वैज्ञानिकों के कान

बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली ने मचाई दहशत, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार, जिसने खड़े किए वैज्ञानिकों के कान

by Vinod
November 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बदायूं में रविवार को अजब-गजब का चमत्कार देखने को मिला। यहां ईट-भट्ठे के पास...

Badaun

Badaun में छात्रों ने पार की हद, बोतल में पेशाब मिलाने के आरोप पर गरमाया माहौल

by Mayank Yadav
November 23, 2025

Badaun school: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कस्बा उसैहत स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल में एक गंभीर घटना सामने...

Badaun

Badaun में सपा सांसद आदित्य यादव के काफिले को काले झंडे: अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे

by Mayank Yadav
October 17, 2025

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के खेड़ादास गांव में गुरुवार, 16 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

Next Post
Muradabad News: मुरादाबाद का बड़ा मामला लगाई फांसी या…… भाजपा नेता के बेटे की रहस्यमयी मौत ने खड़े किए कई सवाल

Muradabad News: मुरादाबाद का बड़ा मामला लगाई फांसी या...... भाजपा नेता के बेटे की रहस्यमयी मौत ने खड़े किए कई सवाल

Climate change: धरती और इंसान दोनों के लिए बना सबसे बड़ा संकट  क्या पानी में समा सकते हैं भारत के कुछ बड़े शहर

Climate change: धरती और इंसान दोनों के लिए बना सबसे बड़ा संकट क्या पानी में समा सकते हैं भारत के कुछ बड़े शहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist