Site icon News1India

मिल्कीपुर में सीएम योगी की चुनावी जनसभा, सपा की जातिवाद-परिवारवादी राजनीति पर उठाए सवाल

Milkipur Byelection

Milkipur Byelection: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिल्कीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह देखकर (Milkipur Byelection) उन्हें महाकुंभ की झलक दिखाई दे रही है। सीएम योगी ने बताया कि हाल ही में उनकी पूरी कैबिनेट ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और पुण्य के भागी बने।

10 दिनों में 10 करोड़ से लोगों ने लगाई डुबकी

उन्होंने कहा कि 144 साल बाद उत्तर प्रदेश को बिना किसी बाधा के महाकुंभ जैसे शुभ अवसर का आनंद लेने का मौका मिला है। देश और दुनिया से आए श्रद्धालुओं के स्वागत का सौभाग्य भी हमें प्राप्त हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि बीते 10 दिनों में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है और 45 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने इसे दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग केवल भारत और चीन जैसे देशों में ही रहते हैं।

यह भी पढ़े: नोएडा में जमीन खरीदने वालों के लिए बुरी खबर! सर्किल रेट में हो सकती है 40% तक वृद्धि

सपा अध्यक्ष महाकुंभ को लेकर कर रहे दुष्प्रचार 

सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए अयोध्या से ही अम्बेडकरनगर का गठन हुआ था। यह वही भूमि है जहां डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे समाजवादी विचारक पैदा हुए थे। उन्होंने कहा था कि जो लोग संपत्ति के लालच में पड़ जाएं वे सच्चे समाजवादी नहीं हो सकते। लेकिन आज के समाजवादी पूरी तरह संपत्ति के पीछे भाग रहे हैं। जहां भी खाली प्लॉट दिखता है वहां इनके झंडे लग जाते हैं।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष महाकुंभ को लेकर लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं और भारत की आस्था का अपमान कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के इतिहास पर सवाल उठाते हुए योगी ने कहा कि उनके हाथ कारसेवकों के खून से सने हुए हैं। यही पार्टी अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करती है महाकुंभ का विरोध करती है। जब अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया तब भी सपा ने उसका विरोध किया।

Exit mobile version