Site icon News1India

Mirzapur News: हैवानियत की घटना चोरी के शक में मासूम को बेरहमी से पीटा, Private Parts में डाली मिर्च

Mirzapur,

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में दबंगों की हैवानियत का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में, मोबाइल चोरी के शक में एक मासूम बच्चे को दबंगों ने न केवल घर से उठा लिया, बल्कि उसे बेरहमी से पीटा भी। इसके बाद, ग्राम प्रधान के गुर्गों ने उसे बिजली के पोल से बांधकर उसके प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च भी डाल दी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उल्टे उन्हें थाने में बैठाए रखा और मामला सुलझाने के लिए रिश्वत भी ली।

पिटाई का खौ़फनाक वीडियो वायरल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चे को कड़ाके की ठंड में नंगा कर हाथ बांधकर डंडे और लात-घूसों से पीटा गया। डंडा टूटने पर उसे पत्थर पर पटक दिया गया, और फिर दूसरे डंडे से पिटाई की गई। इसके बाद, उसे बिजली के पोल से बांधकर गुप्तांग में मिर्च डालने की घटना सामने आई। इस दौरान लोग तमाशा देखते रहे और किसी ने भी रोकने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

पीड़ित के पिता ने Mirzapur पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने पहले तो उनके बेटे को थाने में 24 घंटे तक बैठाए रखा और फिर मामले को सुलझाने के लिए रिश्वत भी ली। उन्होंने बताया कि बेटे को छुड़वाने के लिए उन्हें दो कुंटल धान बेचना पड़ा। पीड़ित ने यह भी कहा कि पीटने वालों में ग्राम प्रधान पन्नालाल का बेटा कोटेदार बबलू और उसका भाई शामिल थे।

Mirzapur अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यहां पढ़ें: पुष्पा 2 स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में बड़ी राहत, अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने दी जमानत
Exit mobile version