Thursday, March 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Crime : मोहित पांडे के आखिरी पलों का CCTV आया सामने, वीडियो में तड़पते हुए कैदी की मौत पर उठे सवाल

यह पूरा मामला लखनऊ के चिनहट थाने से संबंधित है। यहां पुलिस ने मोहित और उसके भाई शोभाराम को हिरासत में लिया था। शनिवार को मोहित की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। उसके परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में युवक की इतनी पिटाई की गई कि इसके चलते उसकी जान चली गई।

Gulshan by Gulshan
October 27, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Mohit Pandey
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mohit Pandey : उत्तर प्रदेश के लखनऊ के चिनहट थाने में एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। युवक की मृत्यु पर उसके परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने युवक की पीट-पीटकर हत्या की। हालांकि, पुलिस इस पिटाई के आरोप से इनकार कर रही है। इस बीच, पुलिस लॉकअप का एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है, जिसमें देखा जा रहा है कि युवक एक असहज स्थिति में जमीन पर लेटा हुआ है। लॉकअप में मौजूद एक कैदी उसकी पीठ पर थपकी देते हुए उसे सहज करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या युवक की तबीयत लॉकअप में ही बिगड़ी थी?

यह पूरा मामला चिनहट थाने से संबंधित है। मृतक युवक का नाम मोहित पांडेय(Mohit Pandey) है। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने बड़े पैमाने पर हंगामा किया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर इंस्पेक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

RELATED NEWS

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

February 17, 2026
UP crime

खूनी हुआ उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और एटा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दो घरों के 9 सदस्यों की मौत।

January 20, 2026

चिनहट थाने के लॉकअप का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि मोहित पांडेय लॉकअप में जमीन पर लेटा हुआ है। इसी लॉकअप में बंद एक युवक उसकी पीठ सहलाता नजर आता है। वहीं, दूसरा युवक लॉकअप के गेट पर किसी से मदद मांगता दिखाई दे रहा है। ​पहली नजर में सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट होता है कि मोहित लॉकअप में असहज स्थिति में था।

क्या है पूरा मामला ? 

शुक्रवार को पुलिस ने मोहित और उसके भाई शोभाराम को बच्चों के झगड़े के कारण हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक, जब मोहित को शनिवार को कोर्ट ले जाया जा रहा था, तब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मोहित की मौत के संबंध में पुलिस की कहानी उसके परिवार वालों को स्वीकार्य नहीं हो रही है। मोहित के चाचा का कहना है कि एक नेता के कहने पर पुलिस ने मोहित की कस्टडी में इतनी पिटाई की कि उसकी जान चली गई। उसकी रात भर लॉकअप में पिटाई की गई।

यह भी पढ़ें : जंगली और प्रशिक्षित नाबालिग हत्यारों’ से मुझे मरवा देंगे, यह जिहादी, महाराज…

मृतक की मां तपेश्वरी देवी ने इस मामले में एडीसीपी से शिकायत की है। इस शिकायत में उल्लेख किया गया है कि मोहित और आदेश नाम के युवक को पुलिस ने शुक्रवार को थाने लाया था। जब शोभाराम को इसकी जानकारी मिली, तो पुलिस ने उसे भी लॉकअप में बंद कर दिया और आरोप लगाया कि वह नशे में है। वहीं, जिन लोगों के साथ विवाद हुआ था, पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान आरोप है कि रात भर पुलिस ने मोहित को पीटा। ​मां का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या पुलिस कस्टडी में हुई है।

Tags: Mohit Pandeyup crime
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Bhadohi Incident: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से नाराज बताए जा...

UP crime

खूनी हुआ उत्तर प्रदेश: सहारनपुर और एटा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दो घरों के 9 सदस्यों की मौत।

by Mayank Yadav
January 20, 2026

UP crime news: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को...

Jhansi drunken youth tragic death

Jhansi: ‘जय बजरंग बली’ बोलकर कुएं में लगाई छलांग,शराब के नशे में धुत युवक की मौत

by SYED BUSHRA
December 6, 2025

Tragic Incident in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक हड़कंप मच...

Dalit Youth Beaten to Death

Uttar Pradesh news:दलित युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या से UP में गरमाई राजनीति,भीड़ ने चोर समझकर उतारा था मौत के घाट

by SYED BUSHRA
October 8, 2025

Dalit Youth Beaten to Death: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में 1 अक्टूबर की शाम एक दिल...

UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

by Gulshan
September 27, 2025

UP Crime : उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया, जिसमें एक बेटे...

Next Post
Lucknow

लखनऊ न्यूज़: होटल धमकी मामले ने मचाई खलबली, बम धमाकों की धमकी के बाद होटलों की सुरक्षा बढ़ी

Chahat Khanna

ब्रेनवॉश कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए किया गया मजबूर Chahat Khanna ने किया बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist