हैवानियत की हद: Moradabad में बुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़छाड़, CCTV में कैद हुआ दरिंदा

मुरादाबाद में बुर्का पहनी महिला के साथ दिनदहाड़े युवक ने शर्मनाक हरकत की। आरोपी ने महिला को पीछे से पकड़कर छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया। घटना CCTV में कैद हुई, पुलिस ने जांच शुरू की है।

Moradabad

Moradabad crime: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। नागफनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक बुर्का पहनी महिला के साथ बीच सड़क पर युवक ने शर्मनाक हरकत की। आरोपी ने महिला को पीछे से दबोचकर उसके निजी अंगों को छुआ और मौके से फरार हो गया। यह शर्मनाक घटना सड़क किनारे लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की फोटो हासिल कर ली है और उसकी पहचान की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना से पूरे इलाके में गुस्सा है।

दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप

यह घटना Moradabad के नागफनी थाना क्षेत्र में दोपहर के समय हुई, जब एक महिला बुर्का पहनकर सड़क किनारे पैदल चल रही थी। तभी अचानक एक युवक पीछे से आया और महिला को दबोच लिया। आरोपी ने कुछ ही सेकेंडों में महिला के साथ अश्लील हरकत की और भाग गया। महिला के शोर मचाने से पहले ही वह फरार हो चुका था। राह चलते लोगों में से कोई मदद को नहीं आया, जिससे पीड़िता सदमे में है।

पुलिस को मिला सुराग, तीन टीमें गठित

घटना की जानकारी मिलते ही Moradabad पुलिस हरकत में आई। नागफनी थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ IPC की धारा 354 और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तस्वीर हासिल कर ली गई है। जल्द ही उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

सिर्फ 15-20 सेकेंड में हुई इस शर्मनाक वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाली सड़क पर हुई यह घटना न सिर्फ चिंता का विषय है बल्कि इस बात का संकेत भी देती है कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। आसपास मौजूद किसी व्यक्ति का महिला की मदद को न आना, समाज की संवेदनहीनता को भी उजागर करता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

किराए पर घर के लिए ग्रेटर नोएडा बना पहली पसंद, दिल्ली को भी पीछे छोड़ा

Exit mobile version