Site icon News1India

Moradabad Shoot: सरे-राह प्रिंसिपल की हत्या से सहमा मुरादाबाद… स्कूल के सामने मारी गोली, ये वजह आई सामने

Moradabad

Moradabad Shoot: मुरादाबाद के मझोला इलाके में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना घटी, जब स्कूल जा रहे प्रिंसिपल शबाबुल हसन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला भाजपा महानगर मंत्री शमी भटनागर के स्कूल के पास हुआ, जहां हसन प्रिंसिपल के पद पर थे। हमलावर बाइक सवार दो बदमाश थे, जिन्होंने उनके सिर में पीछे से गोली मारी और आराम से मौके से फरार हो गए। यह खौफनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस इस मामले को 4 महीने पहले हुई एक छात्र की आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, जिसके आरोप प्रिंसिपल पर लगे थे।

दिनदहाड़े हत्या से मझोला में सनसनी

मंगलवार की सुबह मझोला इलाके में लोग तब दहशत में आ गए जब भाजपा नेता के स्कूल के प्रिंसिपल शबाबुल हसन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हसन रोज की तरह सुबह 9 बजे स्कूल जा रहे थे जब 50 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद प्रिंसिपल सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़े। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि पीछे बैठे हमलावर ने चेहरा गमछे से ढंका हुआ था। वीडियो में बदमाशों को हसन के पास पहुंचते और गोली मारने के बाद आराम से भागते देखा जा सकता है। मझोला पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

पुरानी घटना से जुड़ाव की जांच

चार महीने पहले हसन के स्कूल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद मृत छात्र के परिजनों ने प्रिंसिपल पर डांटने का आरोप लगाया था। इस आरोप के चलते हसन के खिलाफ मझोला थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या उसी पुराने मामले से तो नहीं जुड़ी है।

Lucknow Crime: मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या से सनसनी…संपत्ति विवाद का हो सकता है मामला, जांच में जुटी पुलिस

Moradabad एसपी सिटी रणविजय सिंह ने जानकारी दी कि मौके पर से कई अहम सुराग मिले हैं और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की तहकीकात के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। Moradabad पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की कोशिश में जुटी है ताकि हमलावरों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

मझोला की इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Exit mobile version