Site icon News1India

Double Murder: पिकअप से कुचलकर मां और बेटे की हत्या, तीन सगे भाइयों के खिलाफ दर्जा हुआ केस

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में मामूली विवाद पर माँ बेटे की पिकअप वाहन से कुचल कर हत्या कर दी गई। इससे गांव में घंटों अफरातफरी का मौहाल बना रहा। पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला बसखारी थाना इलाके के मुजाहिदपुर की है। स्थानिय निवासी महेंद्र के घर शुक्रवार को वरिक्षा का आयोजन था। वहां गांव निवासी पंकज जायसवाल रात साढ़े नौ बजे करीब पिकअप लेकर पहुंचा तो उसका महैंद्र से विवाद हो गया। शोरगुल होने पर दोनों पक्ष से लोग आ गए। इसमें पंकज के दो भाई भी शामिल थे। विवाद बढ़ने के दौरान पंकज ने पिकअप से गांव के रहने वाले सुनील की पत्नी विनीता और पुत्र प्रिंस को कुचल दिया।

इससे वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना को लेकर दर्ज कराए केस में सुनील ने कहा कि पंकज के अलावा उनके भाई आकाश और पवन ने कहा था कि जो भी लोग तमाशा देखने आए हैं, सबको मार डालों। पुलिस को बताया कि घटना के बाद दोनों घायलों को स्तानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर घटना के बाद भाग रहे आरोपियों पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव भी किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी पंकज को हिरासत में ले लिया है। एसओ अश्विनी मिश्र ने बताया कि गांव में अब माहौल शांत है।

Exit mobile version