मिल्कीपुर के साथ ही महाकुंभ को लेकर चंद्रशेखर ने कह दी बड़ी बात, ‘जिन्होंने किए होंगे पाप वही जाएंगे कुंभ’

Chandrashekhar gave a big statement on Mahakumbh: सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सहारनपुर में दिया बड़ा बयान, पार्टी लड़ेगी मिल्कीपुर उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव, महाकुंभ पर कही बड़ी बात।

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। MP Chandrashekhar Azad gave a big statement on Mahakumbh आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर गुरुवार को सहारनपुर कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में पेशी के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। चंद्रशेखर ने इस मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार से बुनियादी सुविधाओं, रोजगार, लोगों के घरों के बारे में सवाल पूछो तो उनके पास कोई जवाब नहीं है। यूपी में जंगलराज है। चंद्रशेखर ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, अब इस पर क्या कहें। किसी को पाप धोने हैं, पाप किए हैं, वो चला जाए कुंभ। कोई कब पाप करता है, यह कोई बताता है क्या।

मेरी भी हत्या की कोशिश

चंद्रशेखर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी उन गरीब और कमजोर तबकों की लड़ाई लड़ रही है, जिन्हें हजारों सालों से धर्म और संप्रदाय के नाम पर अपमानित किया गया। हम उन लोगों को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिन्हें आजादी के इतने सालों बाद भी सम्मान की जिंदगी नहीं मिली। कहा, मुख्यमंत्री तानाशाही वाला रवैया अपना रहे हैं। जो मन में आता है, वही करते हैं। पता नहीं यहां कब किसकी जान चली जाए। मेरी भी हत्या की कोशिश की गई।

कमजोर वर्गों के खिलाफ सख्त

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कहा, आज भी मीडिया, पुलिस, प्रशासन और न्यायपालिका कमजोर वर्गों के खिलाफ सख्त नजर आती है। संभल हिंसा की फाइल दोबारा खोलने के सवाल पर भी चंद्रशेखर आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिनका चुनावी एजेंडा ही हिंदू-मुस्लिम विभाजन पर आधारित हो। उनसे किसी सुधार की उम्मीद करना बेकार है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, अगर नौजवान रोजगार की मांग करेगा तो उसे लाठियां पड़ेंगी।

मौर्य जी को पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला

मुजफ्फरनगर में एक करोड़ 80 लाख की डकैती का जिक्र करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, वहां एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार दिया गया। बागपत के एक युवक को इंसाफ नहीं मिला, तो उसने पार्लियामेंट के सामने आत्मदाह कर लिया। मौर्य जी को पुलिस ने पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में हालात बहुत खराब हैं, यहां जंगलराज है।

दिल्ली, मिल्कीपुर पार्टी लड़ेगी चुनाव

मिल्कीपुर उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने आजाद समाज पार्टी की रणनीतियों का खुलासा किया। उन्होंने ऐलान किया कि आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर और दिल्ली में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने गठबंधन पर कहा कि अगर अच्छे लोग साथ आएंगे, तो इससे गरीबों का समीकरण मजबूत होगा और बीजेपी को हराया जा सकता है।

आजम खान को लेकर दिया बयान

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के साथ नजदीकियों को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा, अगर इससे किसी को परेशानी है, तो यह उनका नजरिया है। अच्छे लोगों के साथ आने से ही भारतीय जनता पार्टी को रोका जा सकता है। चंद्रशेखर ने कहा कि हम बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। जो भी हमारे साथ आना चाहे, उसके लिए दरवाजे खुले हैं।

 

Exit mobile version