Site icon News1India

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा का होगा साइकलॉजिकल टेस्ट, पिता मुनीर अब्बासी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया

लखनऊ: गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक, मुर्तजा ISIS की विचारधारा से खासा प्रभावित था। मुर्तजा ISIS में भर्ती होना चाहता था।इसके लिए मुर्तजा सीरिया जाना चाहता था। उसने ISIS से जुड़े लोगों को चंदा भी दिया था।

गोरखपुर में हमला करने वाले मुर्तजा को मानसिक रूप से बीमार बताया गया था। माना जा रहा है कि मुर्तजा को बचाने के लिए गढ़ा गया तर्क था, क्योंकि उसकी पूर्व पत्नी ने इसे खारिज कर दिया था। अब पुलिस मनोवैज्ञानिक जांच कर मुर्तजा का सच सामने लाएगी। इसी कड़ी में यूपी पुलिस अब मुर्तजा का साइकलॉजिकल टेस्ट कराएगी। मुर्तजा के मानसिक बीमारी वाली थ्योरी की पुष्टि के लिए मुर्तजा के दिमागी हालत की जांच कराई जाएगी। वारदात के बाद से ही मुर्तजा के पिता मुनीर अहमद अब्बासी उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहे थे।

जांच की आंच अब आरोपी मुर्तजा के पिता तक भी पहुंच गई है। यूपी एटीएस ने मुर्तजा के पिता को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है। जिसके बाद आशंका है कि वो आज एटीएस मुख्यालय पहुंच कर अपना बयान दर्ज करवा सकते हैं।

Exit mobile version