Tuesday, February 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक लाख के इनामिया बदमाश मेहताब को मार गिराया। मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र के परसोली के जंगल में देर रात हुई।

Vinod by Vinod
October 3, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक लाख के इनामिया बदमाश मेहताब को मार गिराया। मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र के परसोली के जंगल में देर रात हुई। शामली जिले के रसूलपुर निवासी मेहताब पर लूट, डकैती और रंगदारी सहित 18 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ आरोपी बदमाश मेहताब शामली जिले के रसूलपुर सोंटा का रहने वाला था। मेहताब के मुजफ्फरनगर स्थित थाना बुढ़ाना इलाके के परसोली क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने बदमाश को घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। जिस पर मेहताब ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी में कार्रवाई में बदमाश मारा गया।

RELATED NEWS

Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

January 15, 2026
मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

November 26, 2025

एनकाउंटर में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से सरकारी 38 बोर रिवाल्वर व 9 एमएम का पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। मारा गया बदमाश मेहताब रसूलपुर सोंटा का रहने वाला था। जांच में पता चला है कि मेहताब एक सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना में वांछित था। पुलिस का दावा है कि वह कई गिरोहों से जुड़ा था और इलाके में दहशत फैलाता था।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मेहताब एक शातिर अपराधी था। मुठभेड़ स्थल पर मुजफ्फरनगर पुलिस कमांडर संजय वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल भी पहुंचे। बता दें, मुजफ्फरनगर पुलिस अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। आरोपी बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एक लाख का ईनामी बदमाश ढेर हो गया। फिलहाल पुलिस बदमाश के अन्य साथियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए हुए है।

Tags: criminal killedencounterencounter of criminal in MuzaffarnagarMuzaffarnagarMuzaffarnagar Police
Share198Tweet124Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जारी 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Muzaffarnagar

सामाजिक सुधार का संकल्प: Muzaffarnagar सर्वखाप पंचायत ने दहेज और मृत्यु भोज के खात्मे का किया आह्वान

by Mayank Yadav
November 19, 2025

Muzaffarnagar Sarvkhaap Panchayat: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गाँव में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत मंगलवार को...

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: फीस विवाद में छात्र की मौत के बाद भड़का आक्रोश, प्रिंसिपल समेत 6 पर केस

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डीएवी पीजी कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्जवल राणा (22) की...

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

by Vinod
November 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामिया गो तस्कर वाकिफ को एनकाउंटर...

Next Post
Gold Rate Today

Gold Rate Today : घटते नज़र आए सोने के रेट, चांदी की भी कम हुई कीमत, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट ?

Sharad Purnima 2025

Sharad Purnima 2025 : कब है शरद पूर्णिमा जानिए इसकी सही तारीख और शुभ मुहूर्त,मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करें खास उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist