Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

न्यायिक जांच आयोग के सामने पेश होगा नारायण साकार हरि, हाथरस भगदड़ में गई थी 150 लोगों की जान

हाथरस में आयोजित सत्संग में 121 लोगों की मौत के मामले में बाबा नारायण साकार हरि बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा में लखनऊ के सचिवालय में न्यायिक आयोग के सामने उपस्थित हुए।

Gulshan by Gulshan
October 10, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Hathras
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Hathras : ​सत्संग में 121 श्रद्धालुओं की मौत के मामले में बाबा नारायण साकार हरि बृहस्पतिवार को लखनऊ के सचिवालय में न्यायिक आयोग के सामने पेश हुए।​ इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

अपने भक्तों के बीच ‘भोले बाबा’ के नाम से मशहूर नारायण हरि भाजपा के झंडे वाली सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी से न्यायिक आयोग पहुंचे। यह गाड़ी विधायक बाबूराम पासवान की बताई जा रही है, जो दारुलशफा विधायक निवास के 17 ए पर पंजीकृत है।

RELATED NEWS

Hathras

बारावफात जुलूस में तिरंगे का अपमान! अशोक चक्र हटाकर लिखा ‘या रसूल अल्लाह’, दो गिरफ्तार

September 8, 2025
Hathras

Hathras में बीजेपी MLC के बेटे की ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, गाड़ी हटाने से किया इनकार

August 12, 2025

MLA बाबूराम पासवान भी रहे मौजूद

अपने भक्तों के बीच ‘भोले बाबा’ के नाम से मशहूर नारायण हरि भाजपा के झंडे वाली सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी से न्यायिक आयोग पहुंचे। यह गाड़ी विधायक बाबूराम पासवान की थी, जो बाबा के साथ आयोग के दफ्तर गए। इसके अलावा न्यायिक आयोग के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त जज बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी आयोग के दफ्तर पहुंचे।

क्या था मामला ?

बीती जुलाई में हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी।​ उनका काफिला निकालने के लिए सेवादारों ने भीड़ को रोक दिया, जिससे चरण रज लेने की होड़ में लोग गिरते गए। इस घटना के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें : इंडिया गठबंधन जारी रहेगा, UP उपचुनाव में कांग्रेस के साथ लड़ेगी सपा..अखिलेश का बड़ा बयान

इस हादसे में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर सहित अन्य सेवादारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, जानलेवा हमला, गंभीर चोट पहुंचाने, लोगों को बंधक बनाने, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उनके ऊपर यह भी आरोप था कि सत्संग में 80 हजार लोगों के जुटने की अनुमति को पार करते हुए 2.5 लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा की गई थी। इसके साथ ही, यातायात प्रबंधन में सहायता नहीं करने का भी आरोप था। पुलिस ने मामले में 1 अक्टूबर को चार्जशीट कोर्ट में पेश की, जो 3200 पृष्ठों की थी, जिसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया।

Tags: hathras
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Hathras

बारावफात जुलूस में तिरंगे का अपमान! अशोक चक्र हटाकर लिखा ‘या रसूल अल्लाह’, दो गिरफ्तार

by Mayank Yadav
September 8, 2025

Hathras Barawafat procession tricolor insult: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में राष्ट्रीय सम्मान को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई...

Hathras

Hathras में बीजेपी MLC के बेटे की ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, गाड़ी हटाने से किया इनकार

by Mayank Yadav
August 12, 2025

Hathras BJP MLC son: हाथरस में सोमवार दोपहर एक विवादित घटना सामने आई, जब भाजपा के अलिगढ़ से विधायक परिषद...

Hathras

Hathras में बुर्का पहने शख्स को चोर समझकर पीटा, निकला किन्नर — हाथ जोड़कर मांगी माफी

by Mayank Yadav
August 11, 2025

Hathras wearing burqa: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई,...

Hathras

Hathras के पुलिसवालों ने ‘फिल्मी स्टाइल’ में गांजा तस्कर दबोचा, 105 किलो माल बरामद; सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मज़े

by Mayank Yadav
July 27, 2025

Hathras Police: हाथरस में पुलिस की एक फ़िल्मी अंदाज़ वाली पीछा‑पकड़ कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल...

Hathras

Hathras professor case: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक कांड… प्रोफेसर पर यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

by Mayank Yadav
March 16, 2025

Hathras professor case: हाथरस के सेठ पीसी बागला डिग्री कॉलेज में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रजनीश...

Next Post
Ratan Tata Net Worth : अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए Ratan Tata, जानकर उड़ जाऐगें आपके भी होश!

Ratan Tata Net Worth : अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए Ratan Tata, जानकर उड़ जाऐगें आपके भी होश!

Navratri 2024 : भक्तों की धूम, आस्था की धारा..मंदिरों में भक्तों की कतार, मां का जय-जयकार

Navratri 2024 : भक्तों की धूम, आस्था की धारा..मंदिरों में भक्तों की कतार, मां का जय-जयकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist